Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS transfer up: साल के आख़री दिन यूपी में IAS अफ़सरों के तबादले, फतेहपुर डीएम भी बदले

IAS transfer up: साल के आख़री दिन यूपी में IAS अफ़सरों के तबादले, फतेहपुर डीएम भी बदले
IAS अफ़सरों के तबादले।सीएम योगी फ़ाइल फ़ोटो

साल 2020 के आख़री दिन यूपी में आईएएस अफ़सरों के बम्फ़र तबादले (ias transfer up) हुए हैं, तबादलों की जद में फ़तेहपुर के डीएम संजीव सिंह भी आ गए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:गुरुवार शाम यूपी में बड़े पैमाने पर आईएएस अफ़सरों के तबादले शासन द्वारा किए गए हैं।फतेहपुर, बलरामपुर, हाथरस सहित कई जिलों के जिलाधिकारी बदले दिये गए हैं।साल के आख़री दिन हुए इन तबादलों से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में खलबली मची हुई है।ias transfer up

फतेहपुर में डीएम संजीव सिंह को इसी पद पर चंदौली भेजा गया है।फतेहपुर की नई डीएम अपूर्वा दुबे बनाईं गईं हैं।वह वर्तमान में विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन रहीं हैं। ias transfer up

हाथरस कांड में विवादित रहे वहां के डीएम प्रवीन कुमार को हाथरस से हटाकर मिर्जापुर का डीएम बना दिया गया है।हाथरस डीएम के पद पर रमेश रंजन को नियुक्ति दी गई है।गोंडा से डीएम नितिन बंसल को हटाकर प्रतापगढ़ में इसी पद पर नियुक्ति दी गई है।गोंडा में मार्कण्डेय शाही को डीएम बना दिया गया है।अभी तक ये सचिवालय में थे।

सुनील कुमार वर्मा को औरैया का डीएम बनाया गया है।सोनभद्र के डीएम एस राजलिंगम को इसी पद पर कुशीनगर में नियुक्त किया गया है।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us