Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gorakhpur University Abvp Workers : गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव कर की मारपीट,पुलिस से भी हुई हाथापाई

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और छात्रों के निष्कासन के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आक्रोश कुलपति पर फूट पड़ा.भारी तादाद में कार्यकर्ताओं ने कुलपति के चेंबर में घुसकर तोड़फोड़ की और कुलसचिव और कुलपति से मारपीट भी की. इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस से भी हाथापाई की. जिसका वीडियो वायरल हुआ है.

हाईलाइट्स

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय दीन दयाल उपाध्याय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
  • कुलपति, कुलसचिव व पुलिस से की मारपीट,की तोड़फोड़
  • फीस वृद्धि और छात्रो के निष्काशन को लेकर फूटा आक्रोश

ABVP workers beat up Vice Chancellor :

गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में इन दिनों फीस वृद्धि को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.मांगे न पूरी होने पर एबीवीपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे.उसके बाद जो हुआ वो बहुत ही शर्मनाक था. कुलसचिव को पटक पटक कर पीटा किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने कुलपति राजेश सिंह को निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया लेकिन इस बीच कई बार हाथापाई के साथ छीना झपटी हुई.

गोरखपुर विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की दबंगई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा.दरअसल फीस वृद्धि और साथी छात्रों के निष्कासन के विरोध में छात्र कुलपति चेम्बर के बाहर धरना दे रहे थे और कुलपति राजेश सिंह से बात करना चाहते थे.जब कुलपति अपने चेंबर से बाहर नहीं निकले, मौजूद एबीवीपी कार्यकर्ता आगबबूला हो गए.

कुलपति,कुलसचिव और पुलिस से भी मारपीट

गुस्से में कार्यकर्ता भारी संख्या में कुलपति चेंबर की ओर चल दिये. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए कुलसचिव को भी कार्यकर्ताओं ने घसीटकर पटक-पटक कर पीटा. इस बीच कुलपति राजेश सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ले जाने लगी,तभी कार्यकर्ताओं ने छीना झपटी में उनसे भी हाथापाई की,पुलिस ने जब ऐसा करने से मना किया और हल्का प्रयोग किया तो पुलिस पर भी हाथ छोड़ दिया.

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने कुलपति को वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया.इस बीच गार्डन में रखे गमले फेंक कर तोड़फोड़ की. जिसके बाद 3 थानों के फोर्स के साथ कैंट थाने की पुलिस ने दर्जनों एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है.

21 Jul 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है. पहले चरण में करीब 45 हजार...
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

Follow Us