Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Festival Special Trains List:त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे जान लें रुट टाइम देखें लिस्ट

Festival Special Trains List:त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे जान लें रुट टाइम देखें लिस्ट
Festival Special Trains List

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा त्यौहार स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का निर्णय लिया गया है. Festival Special Trains List 2021

Festival Special Trains List:अक्टूबर महीने से भारत में त्योहारों का सीज़न शरू हो जाता है.अक्टूबर औऱ नवम्बर माह में लगातार कई प्रमुख हिन्दू त्योहार पड़ते हैं.पहले नवरात्रि, फ़िर दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज आदि प्रमुख त्योहार इसी बीच मनाए जाते हैं.इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन (Festival Special Trains) चलाने जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये ट्रेन नई दिल्ली-दरभंगा, बरौनी-कटड़ा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा, कटड़ा-वाराणसी, दिल्ली वाराणसी, सियालदह-हरिद्वार व हटिया-गोरखपुर के बीच चलेंगी. Festival special train timing 2021

ट्रेन संख्या 01676 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक 11 से 17 नवंबर के बीच चलेगी.यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रात के 10:50 बजे चलेगी व अगले दिन रात के 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुचेगी.मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.Festival special train list timing and route

इसी तरह ट्रेन संख्या 01670/01669 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन भी हफ्ते में दो दिन चलेगी. यह ट्रेन (01670) नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शाम 7:25 बजे चलेगी.वापसी दिशा में दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. मार्ग में मुरादाबाद बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.Dipawali Special Train list 2021

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

ट्रेन संख्या 01656/01655 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल चलेगी.चंडीगढ़-गोरखपुर 14 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को देर रात 11:15 बजे चलेगी। वापसी दिशा में प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10:10 बजे चलेगी। मार्ग में अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.Festival Special train timing

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

ट्रेन संख्या 01638/01637 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल होगी.नई दिल्ली से बरौनी के लिए 12 अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम 7:25 बजे चलेगी.वापसी दिशा में 01637 बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी.मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा और हाजीपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा आनंद विहार से सहरसा के लिए (01662/01661) स्पेशल ट्रेन चलेगी.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

ट्रेन संख्या 01662 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा 11 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी.यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:10 बजे चलेगी व अगले दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी.वापसी दिशा में सहरसा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.मार्ग में यह हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगुसराय, खगडिया और एस. बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

आनंद विहार से जयनगर के लिए ट्रेन संख्या 01668 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर 12 अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.यह ट्रेन आनंद विहार से पूर्वाह्न 10:30 बजे चलेगी.मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन और मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us