Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:सुनिए एक बेटी की करुण पुकार...जौन बनिहैं बड़का भईया हम बनिके दिखाइब हो।

फ़तेहपुर:सुनिए एक बेटी की करुण पुकार...जौन बनिहैं बड़का भईया हम बनिके दिखाइब हो।
लोकगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करते कलाकार

फ़तेहपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में हुए नुक्कड़ नाटक में कलाकार द्वारा गीत के माध्यम से एक बेटी की करुण पुकार अवलोकित की गई।जिसमें कैसे एक बेटी अपनी माँ से रो-रो कर स्कूल जाने की ज़िद करती है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: महिला बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली और महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के योजनान्तर्गत प्रदेश भर में घटते लिंगानुपात को ध्यान में रखते हुए हर जिले में लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है इसीक्रम में जनपद फ़तेहपुर में भी लोगों जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नुक्कड़ नाटक और लोकगीत के माध्यम से जनमानस को स्वच्छता और बेटी बचाव-बेटी पढाओं का संदेश दिया गया।साथ ही बेटियों के साथ हो रही असमानता के विषय में भी जागरूक किया गया। बताया जा रहा है कि चार जनवरी से 31 जनवरी तक यह कार्यक्रम जनपद के चार ब्लाकों में किया जाएगा। जिसमें मानसिंह एंड लोकगीत पार्टी इलाहाबाद और रघुराज सिंह एंड लोकगीत बिरहा इलाहाबाद के माध्यम से चौबीस-चौबीस कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

गौरतलब है कि चार  अक्टूबर 2018 को इस योजना का शुभारंभ किया गया था जिसके तहत फतेहपुर के सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के साथ होल्डिंग एवं बैनर लगाए गए थे।साथ ही इसके लिए वॉलिंटियर्स की चयन प्रक्रिया भी की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी जिला प्रोवेशन अधिकारी अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us