Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur hindi news today: फतेहपुर के रमाकांत द्विवेदी को मिला उत्कृष्ट सेवा मेडल,मंत्री ने किया सम्मानित

Fatehpur hindi news today: फतेहपुर के रमाकांत द्विवेदी को मिला उत्कृष्ट सेवा मेडल,मंत्री ने किया सम्मानित
रमाकांत द्विवेदी को सेवा मेडल प्रदान करते मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और बाराबंकी एसपी दिनेश कुमार सिंह

Fatehpur hindi news today: यूपी के फतेहपुर के रहने वाले रमाकांत द्विवेदी को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने उकृष्ट कार्य के लिए सेवा मेडल से सम्मानित किया है,अब तक के उनके सेवा काल में उन्हें पांच मेडल्स दिए जा चुके हैं

Fatehpur hindi news today: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (barabanki news) जिले में बतौर एसपी रीडर के पद पर कार्यरत उपनिरीक्षक रमाकांत द्विवेदी (SI Ramakant Dwivedi) को देवेंद्र सिंह चौहान पुलिस महानिदेशक यूपी ने उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया है. 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रमाकांत को प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया है

उत्कृष्ट सेवा मेडल ने बढ़ाया फतेहपुर का मान

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर के रहने वाले रमाकांत वर्तमान में शहर के देवीगंज में रहते हैं विगत 40 वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे द्विवेदी को बाराबंकी पुलिस ने 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा मेडल सम्मान से सम्मानित किया गया है. आपको बतादें कि साल 1982 से पुलिस विभाग में कार्य कर रहे रमाकांत को सेवाकार्य के दौरान कई मेडल प्रदान किए गए हैं.

जिनमें 2004 में सीबीआई दिल्ली में नियुक्ति के दौरान सराहनीय सेवा मेडल. वर्ष 2022 में गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल के साथ-साथ स्वतन्त्रता दिवस की 50 वीं और 75वीं वर्षगांठ पर स्वर्णजयंती पदक से सम्मानित किया जा चुका है. प्रदेश के कई जनपदों में सेवाएं दे चुके एसआई रमाकांत द्विवेदी वर्तमान में जनपद बाराबंकी के एसपी रीडर के पद पर कार्यरत हैं. युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की सेवा मेडल ने उनके साथ-साथ उनके जनपद का भी मान सम्मान बढ़ाया है

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us