Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Encounter In Fatehpur:बदमाशों औऱ पुलिस की मुठभेड़ अजमेरी नट को लगी गोली

Encounter In Fatehpur:बदमाशों औऱ पुलिस की मुठभेड़ अजमेरी नट को लगी गोली
Fatehpur Encounter:घायल पड़ा बदमाश अजमेरी नट

यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस औऱ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई.जिसमें एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया.जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. Fatehpur Encounter News

Fatehpur Encounter Latest News:फतेहपुर में एसपी राजेश कुमार सिंह के आने के बाद लगातार पुलिस औऱ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है.मुठभेड़ के दौरान बदमाशो के पैर में गोली लगती है.फ़िर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है.ताज़ा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है.जहाँ शुक्रवार तड़के पुलिस औऱ बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया.जिसे इलाज़ के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.Fatehpur News Encounter Kalyanpur

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार कल्याणपुर थाना पुलिस औऱ एसओजी टीम द्वारा गुनीर रोड बक्सर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान जनपद उन्नाव की तरफ से आ रही एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गयी तो पुलिस पर फायर झोककर वापस उन्नाव की तरफ भागने लगे पुलिस मुढभेड़ में एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी है जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा दुसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर कही भाग गया है आसपास के क्षेत्र में पुलिस की काम्बिंग चल रही है. Fatehpur Encounter News

घायल अभियुक्त का नाम अजमेरी नट पुत्र मुन्ना खां निवासी कोड़ा जहानाबाद जनपद फतेहपुर है. इसके कब्ज़े से तमंचा, जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया.Encounter In Fatehpur

मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मौक़े पर पहुँचें उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अजमेऱी नट के विरुद्ध लूट, हत्या, डकैती व गौकशी जैसे संगीन धाराओं के लगभग 14 मुकदमें दर्ज हैं.आस पास के जनपदों में  भी अभियुक्त के खिलाफ मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है. अजमेरी नट का आस पास के जनपदों से भी आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है. Fatehpur Ajmeri Nut Encounter

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us