Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Nitish Kumar Convoy Attacked: सीएम नीतीश के काफ़िले में पथराव कई गाड़ियों के शीशे टूटे

CM Nitish Kumar Convoy Attacked: सीएम नीतीश के काफ़िले में पथराव कई गाड़ियों के शीशे टूटे
सीएम नीतीश कुमार के काफ़िले में पथराव : फोटो ANI

बिहार के मुखमंत्री नीतीश कुमार के काफ़िले में अचानक पथराव कर दिया गया जिससे कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गये. बताया जा रहा है जिस वक्त पथराव हुआ इस समय नीतीश कुमार काफिले में मौजूद नहीं थे. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (CM Nitish Kumar Convoy Attacked on Patna Bihar Latest Hindi News)

CM Nitish Kumar Convoy Attacked Hindi News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के काफ़िले अचानक कुछ लोगों ने हमला करते हु्ऐ पथराव कर दिया जिससे 3 से 4 गाड़ियों के शीशे टूट गए. गनीमत यह रही की नीतीश कुमार उस काफिले में मौजूद नहीं थे. घटना रविवार को पटना  जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव की बताई जा रही है जहां कुछ अज्ञात लोगों ने नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) के काफ़िले (Convoy ) में पथराव कर दिया

आपको बतादें कि मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish Kumar CM) सोमवार को बिहार (Bihar)के गया (Gaya)जाने वाले हैं जहां सूखे की स्थिति को लेकर एक बैठक होनी है साथ ही एक रबर डैम का निरीक्षण भी करेंगे. इसी वजह से सीएम कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था जहां रास्ते में उनके वाहनों पर पथराव कर दिया गया. 

सीएम की सुरक्षा गाड़ियों में प्रशासन की चूक (Cm Nitish kumar convoy Attacked Hindi news)

पटना से गया जा रही सीएम की सुरक्षा गाड़ियों में जिला प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है. बताया जा रहा है की एक युवक की हत्या हो गई थी जिसके शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था उसी दौरान सीएम का कारकेड वहां से गुजरा तो गुस्साए लोगों ने गाड़ियों में हमला करते हुऐ पथराव कर दिया जिससे 3 से 4 गाड़ियों के शीशे टूट गए जबकी कई लोग इससे घायल हो गए. सबसे बड़ी बात यह है की जब लोगों ने शव रखकर जाम लगाया था तो पुलिस प्रशासन को निकलने वाले काफिले को रोक देना चाहिए और ऐसा नहीं किया गया.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us