Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

व्यापार:प्याज़ की बढ़ी कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला..!

व्यापार:प्याज़ की बढ़ी कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

प्याज़ की बढ़ी कीमतों के चलते केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया।जिसके चलते प्याज़ के दामों में अगले कुछ दिनों के अंदर गिरावट देखने को मिल सकती है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:इस समय प्याज़ की कीमतें आसमान छू रहीं हैं।प्याज़ बाजारों में 75 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा है।आम आदमी की थाली से प्याज़ लगभग दूर ही हो गई है।लगातार बढ़ी हुई प्याज़ की कीमतों के चलते केंद्र सरकार निशाने पर है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:'बालिका वधू' बनने से बची छात्रा के जज़्बे को सलाम करते हुए एसपी ने की बड़ी मदद..!

इस बीच ख़बर आ रही है कि केंद्र सरकार ने प्याज़ की बढ़ी कीमतों को कम करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए हैं।जैसे केंद्र सरकार ने प्याज़ के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।और आयात बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ऑर्डर दिया है।सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।यह एमएमटीसी द्वारा प्याज के आयात के लिये दिया गया दूसरा ऑर्डर है।कंपनी पहले ही मिस्र से 6,090 टन प्याज के आयात का आर्डर दे चुकी है।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात की मंजूरी दी है।

इसके अलावा केंद्र ने राज्य सरकारों से प्याज की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।राज्यों को प्याज का बफर स्टॉक बनाने को भी कहा गया है। केंद्र ने राज्य सरकारों से आयातित प्याज को उचित दरों पर बेचने को भी कहा है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us