Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lpg Cylinder Price Today: मोदी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा ! 200 रुपये कम हुए घरेलू सिलिन्डर के दाम, ममता बनर्जी ने कसा तंज

Lpg Cylinder Price Today: मोदी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा ! 200 रुपये कम हुए घरेलू सिलिन्डर के दाम, ममता बनर्जी ने कसा तंज
एलपीजी में 200 रुपये की सरकार ने दी छूट, फोटो साभार गूगल

केंद्रीय कैबिनेट ने रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले महिलाओं, बहनों को बड़ा उपहार दिया है.घरेलू सिलिंडर में 200 रुपये की कटौती की गयी है. वहीं उज्ज्वला योजना में भी मिलने वाले सिलिंडरों पर 200 रुपये की छूट दी है. इस फैसले की जहां हर कोई सरकार की सराहना कर रहा है.वहीं इस निर्णय के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सरकार पर तंज कसा कहा विपक्ष INDIA की दो मीटिंग में ही ये असर दिखाई दे गया.


हाईलाइट्स

  • केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने घरेलू सिलिन्डर के दामों में 200 रुपये की दी छूट
  • रक्षाबंधन पर्व से पहले ही मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी 200 रुपये
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने साधा निशाना

Lpg Cylinder Price Today Before Raksha Bandhan: सिलिंडर के दाम जहां कई वर्षों से आसमान छू रहे थे वहीं रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले केंद्रीय कैबिनेट ने बहनों को अनमोल गिफ्ट दे दिया. घरेलू सिलिंडरों पर 200 रुपये की छूट दी है. जिससे कहीं न कहीं ग्राहकों को राहत जरूर मिलेगी. एलपीजी सिलिंडर की इस तरह से छूट दिए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री समेत अन्य विपक्ष नेताओ ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी है.

रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का तोहफा

रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले घरेलू सिलिंडर के दामों में केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ी छूट दी है.सरकार ने बहनों को राखी के पर्व पर अनमोल तोहफा दिया है.घरेलू सिलिन्डरों में 200 रुपये कम कर दिए हैं.इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी 200 रुपये की छूट दी गई है.सरकार पहले से ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की छूट दे रही थी अब यह छूट 400 रुपये हो गयी है.जबकि अन्य को 200 रुपये की छूट मिली है.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

हर जगह एलपीजी की कीमत में ट्रांसपोर्टेशन की वजह से 10 से 5 रुपये का फर्क है.दिल्ली में एलपीजी 1103 का अबतक मिल रहा था अब बुधवार से 903 रुपये इसकी कीमत हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिया गया.पीएम ने बहनों को राखी की शुभकामनाएं भी दीं. 

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

विपक्ष ने सिलिन्डर की छूट पर कसा तंज

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो मीटिंग हुई और घरेलू सिलिंडर के दाम 200 रुपये कम कर दिए गए. ये विपक्ष India का दम है.इस पोस्ट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शेयर किया.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us