Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्रा में बड़ा ट्रेन हादसा ! 3 ट्रेनें टकराईं, कइयों की मौत बड़ी संख्या में लोग घायल

आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा,फोटो साभार सोशल मीडिया

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्रप्रदेश के विजयनगरम मे बड़ा ट्रेन हादसे से हड़कम्प मच गया. विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल न मिलने के कारण ट्रैक पर खड़ी पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही पलासा के दो डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरे. तभी दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी भी इन डिब्बो से टकरा गई. इस हादसे में 8 की मौत हो गयी जबकि 25 घायल हैं.सूचना पर एनडीआरएफ व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य मे जुट गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हाईलाइट्स

  • आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में तीन ट्रेन टकराई, बड़ा हादसा 8 की मौत
  • विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन और पलासा पैसेंजर ट्रेन टकराई, फिर मालगाड़ी टकराई
  • 8 की मौत 25 घायल, पीएम ने रेल मंत्री से ली हादसे की जानकारी

MajortrainaccidentinBijaynagaramAndhraPradesh : आंध्र प्रदेश में जिस तरह से तीन ट्रेनें टकराई वह बड़ा ही भयावह हादसा था. बताया गया है कि एक ट्रेन सिग्नल न मिलने की वजह से ट्रैक पर खड़ी थी. कुछ देर बाद उसी ट्रैक पर एक और ट्रेन आ गई और एक दूसरे में टक्कर हो गयी. पहले से ही ट्रैक पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में टक्कर होने के बाद कई बोगियां उतर गयीं.

फिर दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी भी ट्रैक पर पड़े डिब्बों से टकरा गई. ऐसे में रात का समय में यह दर्दनाक हादसा कितना दहशत से भरा हुआ था. इस हादसे में काफी लोग घायल हुए हैं जबकि आधा दर्जन यात्रियों की मौत की खबर है. रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

आंध्रप्रदेश में तीन ट्रेने टकराने से बड़ा हादसा

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में बड़ा ट्रेन हादसा कोठावलासा मंडल के कंटाकापल्ली के पास हुआ. पलासा एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेनों की बोगियां पटरियों से दूसरे ट्रैक पर उलट-पलट कर जा गिरी. उधर दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी भी बोगियों से टकरा गई. टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. ट्रेन हादसे की सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य मे जुट गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

उधर ट्रेन जैसे बड़े हादसे की सूचना पर रेलवे के भी अधिकारी पहुंच गए और राहत कार्य मे जुट गए.

पीएमओ ने ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से बात कर हर संभव मदद की बात कही है.

Read More: कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

जानकारी के मुताबिक हावड़ा से चेन्नई रेल मार्ग पर कंकड़पल्ली के पास देर शाम यह भीषण ट्रेन दुर्घटना हुई है. जहां विशाखापट्टनम-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन विशाखापट्टनम से उड़ीसा जा रही थी,जबकि पलसा ट्रेन श्रीकाकुलम जिले के पलसा से विजयनगरम जा रही थी. ऐसा बताया जा रहा है पलासा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल न मिलने की वजह से कंकटपल्ली स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी हुई थी. तभी विशाखापट्टनम रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने पीछे से पलासा ट्रेन को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी के पलासा ट्रेन के दो डिब्बे दूसरे ट्रैक पर जा गिरे.

मालगाड़ी भी टकराई मची चीख-पुकार

तभी दूसरे ट्रक से आ रही मालगाड़ी भी इन डिब्बों से टकरा गई. उधर हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर स्थानीय अधिकारियों समेत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का अभियान शुरू कर दिया. ट्रेनों में फंसे घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. साथ ही अधिकारियों को तत्काल तेजी से राहत कार्य और यात्रियों की हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया है. इसके साथ ही रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं.

मानवीय गलती वजह

सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने की माने तो प्रथम दृष्टया हादसा मानवीय गलती की वजह से हुआ है उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन द्वारा सिग्नल को ओवर शूटिंग किया गया यह तब होता है जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रोकने की बजाय आगे बढ़ जाती है. फिलहाल राहत कार्य जारी है.

पीएमओ ने ली जानकारी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हालात का जायजा लिया है इसके साथ ही इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया.

30 Oct 2023 By Vishal Shukla

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्रा में बड़ा ट्रेन हादसा ! 3 ट्रेनें टकराईं, कइयों की मौत बड़ी संख्या में लोग घायल

हाईलाइट्स

  • आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में तीन ट्रेन टकराई, बड़ा हादसा 8 की मौत
  • विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन और पलासा पैसेंजर ट्रेन टकराई, फिर मालगाड़ी टकराई
  • 8 की मौत 25 घायल, पीएम ने रेल मंत्री से ली हादसे की जानकारी

MajortrainaccidentinBijaynagaramAndhraPradesh : आंध्र प्रदेश में जिस तरह से तीन ट्रेनें टकराई वह बड़ा ही भयावह हादसा था. बताया गया है कि एक ट्रेन सिग्नल न मिलने की वजह से ट्रैक पर खड़ी थी. कुछ देर बाद उसी ट्रैक पर एक और ट्रेन आ गई और एक दूसरे में टक्कर हो गयी. पहले से ही ट्रैक पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में टक्कर होने के बाद कई बोगियां उतर गयीं.

फिर दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी भी ट्रैक पर पड़े डिब्बों से टकरा गई. ऐसे में रात का समय में यह दर्दनाक हादसा कितना दहशत से भरा हुआ था. इस हादसे में काफी लोग घायल हुए हैं जबकि आधा दर्जन यात्रियों की मौत की खबर है. रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

आंध्रप्रदेश में तीन ट्रेने टकराने से बड़ा हादसा

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में बड़ा ट्रेन हादसा कोठावलासा मंडल के कंटाकापल्ली के पास हुआ. पलासा एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेनों की बोगियां पटरियों से दूसरे ट्रैक पर उलट-पलट कर जा गिरी. उधर दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी भी बोगियों से टकरा गई. टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. ट्रेन हादसे की सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य मे जुट गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उधर ट्रेन जैसे बड़े हादसे की सूचना पर रेलवे के भी अधिकारी पहुंच गए और राहत कार्य मे जुट गए.

पीएमओ ने ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से बात कर हर संभव मदद की बात कही है.

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक हावड़ा से चेन्नई रेल मार्ग पर कंकड़पल्ली के पास देर शाम यह भीषण ट्रेन दुर्घटना हुई है. जहां विशाखापट्टनम-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन विशाखापट्टनम से उड़ीसा जा रही थी,जबकि पलसा ट्रेन श्रीकाकुलम जिले के पलसा से विजयनगरम जा रही थी. ऐसा बताया जा रहा है पलासा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल न मिलने की वजह से कंकटपल्ली स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी हुई थी. तभी विशाखापट्टनम रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने पीछे से पलासा ट्रेन को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी के पलासा ट्रेन के दो डिब्बे दूसरे ट्रैक पर जा गिरे.

मालगाड़ी भी टकराई मची चीख-पुकार

तभी दूसरे ट्रक से आ रही मालगाड़ी भी इन डिब्बों से टकरा गई. उधर हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर स्थानीय अधिकारियों समेत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का अभियान शुरू कर दिया. ट्रेनों में फंसे घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. साथ ही अधिकारियों को तत्काल तेजी से राहत कार्य और यात्रियों की हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया है. इसके साथ ही रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं.

मानवीय गलती वजह

सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने की माने तो प्रथम दृष्टया हादसा मानवीय गलती की वजह से हुआ है उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन द्वारा सिग्नल को ओवर शूटिंग किया गया यह तब होता है जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रोकने की बजाय आगे बढ़ जाती है. फिलहाल राहत कार्य जारी है.

पीएमओ ने ली जानकारी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हालात का जायजा लिया है इसके साथ ही इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश की फतेहपुर नगर पालिका में सफाई सामग्री की खरीद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. कई...
Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास
Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?
सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय
Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान

Follow Us