Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Why Does Navel Smell: नाभि से क्यों आती है बदबू? कैसे रखें इसे स्वच्छ, अपना सकते हैं ये टिप्स

Why Does Navel Smell: नाभि से क्यों आती है बदबू? कैसे रखें इसे स्वच्छ, अपना सकते हैं ये टिप्स
नाभि को इंफेक्शन से बचाएं, image credit original source

नाभि (Navel) पेट के नीचे का हिस्सा है अक्सर हम शरीर के सभी अंगों का ध्यान रखते हैं लेकिन नाभि की ओर ध्यान कम ही जाता है. नाभि को नजरंदाज करना शरीर के लिए नुकसान (Harmful) हो सकता है. नाभि में गन्दगी भरती रह जाती है, जिससे संक्रमण (Infection) का खतरा बढ़ जाता है और तेज दुर्गंध (Smell) आने लगती है. कुछ खास नाभि की सुरक्षा को लेकर उपाय (Tips) बताए गए हैं जिन्हें करने से आपको दुर्गन्ध से छुटकारा मिल जाएगा.

नाभि पर नहीं जाता ध्यान जमा होती रहती है गदंगी

नाभि (Navel) शरीर का वह हिस्सा है जिसे गर्भनाल से जोड़ा जाता है. जब बच्चा पैदा (Born baby) होता है तो वह गर्भनाल से जुड़ा होता है. बच्चे से जुड़ी उस कार्ड को हटाते हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं. शरीर का एक ऐसा हिस्सा जिसका किसी की ओर ध्यान कम ही जाता है, वह हिस्सा नाभि (Navel) है नाभि को समय-समय पर साफ (Clean) नहीं रखते है तो उसमें पसीने (Swet) व गंदगी जमा होती रहती है. जिससे खुजली (Itching) और नाभि की स्किन लाल पड़ जाती है, फिर इससे चिपचिपा पदार्थ भी निकलता है जिससे तेज दुर्गन्ध (Smell) आती है. इसे नजरअंदाज न करें अन्यथा संक्रमण बढ़ सकता है जो शरीर के लिए नुकसानदेह है.

navel_infection_news_health
नाभि की सुरक्षा, image credit original source

पसीने से जमा होते रहते है बैक्टीरिया

नाभि में 67 प्रकार के अलग प्रजातियो के बैक्टीरिया (Bacteria) पनप सकते हैं. यदि आप नाभि को साफ (Clean) नहीं करते हैं तो आसपास मौजूद पसीने (Sweat) की गदंगी से बैक्टीरिया वही जमा हो जाते हैं जिससे यह दुर्गंध बढ़ जाती है इसलिए समय-समय पर नाभि को साफ रखें जिससे एक तो वह संक्रमित न हो दूसरा उसकी प्रतिदिन सफाई भी होती रहे. नाभि से दुर्गंध आने के यह कारण कई प्रकार के हो सकते हैं जैसे पसीना का आना और नाभि में बराबर गंदगी जमे रहना जिसकी वजह से नाभि में सूजन (Swell), खुजली व खाल लाल भी हो सकती है और संक्रमण की संभावना अधिक हो जाती है.

जिसके बाद नाभि से चिपचिपा पदार्थ निकलता है और दुर्गंध आना शुरू हो जाती है. समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो नाभि में सूजन और लालिमा भी बढ़ जाती है जिससे आगे दिक्कत हो सकती है. इसलिए समय रहते हुए यदि सूजन बढ़ती है तो अपने चिकित्सक को इस बारे में अवश्य अवगत कराएं.

फंगल इंफेक्शन के चांस

इसके साथ ही नाभि में कुछ लोग आभूषण का भी प्रयोग करते हैं जिसकी वजह से भी इसका नुकसान उन्हें हो सकता है. साबुन का झाग नाभि में जमा हो सकता है या फिर कपड़ों के कुछ रेशे व रुई अक्सर नाभि में रह जाते हैं. ध्यान न देने पर यहां की त्वचा सूखने लगती है और फिर इसमें फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) के चांस बढ़ जाते है. व्यवस्थित कपड़े पहने, जिससे नाभि को नुकसान ना हो समय-समय पर अपनी नाभि के अंदर जमा गंदगी को साफ करते रहे इसके साथ ही एलर्जी की भी शिकायत होती है.

जिसकी वजह से नाभि से चिपचिपा पदार्थ निकलता है और उसे दुर्गंध आना शुरू हो जाती है इसके लिए इसे रोकने के लिए आप एंटी फंगस क्रीम या पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही नहाते वक्त इसका अच्छे से प्रयोग करें और कोशिश करें कि नाभि की सफाई के लिए एक कपड़ा या कॉटन लेकर गर्म पानी से जिसमें थोड़ा सोडा या नमक डाल लें फिर चारों ओर नाभि की सफाई करें. नाभि को हाथ से ना छेड़े.

घरेलू नुस्खे अपनाएं

इसके अलावा पसीने की ग्रंथियां के बंद होने के बाद भी यह समस्या उत्पन्न होती है जिससे अल्सर की संभावना बढ़ जाती है ऐसी छोटी सिस्ट को कभी फोड़ना नहीं चाहिए. नाभि की बदबू से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय भी बहुत काम आते हैं. नाभि के आसपास नींबू का रस लगा सकते है. नाभि के चारों ओर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धोएं. ऐसा आप रोज नहाने से पहले करें, जिन लोगों की त्वचा नाभि के इंफेक्शन के कारण रूखी हो गई है, तो उसमें नारियल का तेल लगाएं जिससे उन्हें काफी फायदा होगा, इससे बदबू भी दूर होगी और इन्फेक्शन भी कम होगा.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us