Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Watermelon Adulteration: क्या आप भी खा रहे हैं इंजेक्टेड तरबूज? ऐसे पहचानें

Watermelon Adulteration : Image Credit Original Source

Watermelon Adulteration

लाल रंग के दिखने वाले तरबूज को खाने से पहले हो जाएं सावधान. कई बार तरबूज के अंदर एरिथ्रोसिन नाम का रसायन इंजेक्शन के माध्यम से अंदर डाल दिया जाता है जिससे तरबूज काटने पर लाल दिखने लगता है. जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं कैसे इसे पहचाने.

Watermelon Adulteration: गर्मी का मौसम है और इस दौरान लोग तरबूज बड़े चाव से खाते हैं. तरबूज स्वाद में भी अच्छा होता है और शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज को लाल बनाने के लिए उसमें केमिकल मिलाया जाता है? यह रसायन तरबूज को अंदर से लाल बना देता है. इसकी पहचान भी आसानी से नहीं हो पाती है.

तरबूज को लाल बनाने के लिए जो रसायन मिलाया जाता है उसे एरिथ्रोसिन कहते हैं. एरिथ्रोसिन एक प्रकार का रासायनिक यौगिक है. यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (EFSA) के अनुसार, एरिथ्रोसिन को ई127 कहा जाता है. इसका उपयोग केवल कुछ कॉकटेल और सिरप में ही किया जाना चाहिए. लेकिन भारत में तरबूज को लाल रंग देने के लिए इसमें एरिथ्रोसिन मिलाया जाता है. एरिथ्रोसिन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. आइए विशेषज्ञों से इसके बारे में जानते हैं.

Watermelon Adulteration क्या आप भी खा रहे हैं इंजेक्टेड तरबूज ऐसे पहचानें

एरिथ्रोसिन शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

दिल्ली के RML अस्पताल के Dr. Ankit Kumar ने इस बारे में बताया है. डॉ. कुमार के मुताबिक, एरिथ्रोसिन एक रसायन है जो गुलाबी रंग का होता है और इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. इसका उपयोग कुछ सिरपों को रंग देने के लिए किया जाता है. लेकिन देखा गया है कि इसका उपयोग तरबूज को लाल बनाए रखने के लिए भी किया जाता है. इसे तरबूज़ में इंजेक्ट किया जाता है. बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगने के बाद कच्चा तरबूज अंदर से रंग का दिखने लगता है. जिससे लोग इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं.

Read More: Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

किन बीमारियों का खतरा

अगर एरिथ्रोसिन अधिक मात्रा में शरीर में प्रवेश कर जाए तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. चूहों पर किए गए कुछ शोधों से यह भी पता चला है कि एरिथ्रोसिन में कैंसरकारी घटक होते हैं. यानी इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि इंसानों में कैंसर पर इसके प्रभाव पर कोई शोध नहीं हुआ है. फिर भी इससे बचना जरूरी है. क्योंकि ऐसे मिलावटी तरबूज से पेट खराब और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है.

मिलावटी तरबूज जल्दी खराब हो जाते हैं

केमिकल युक्त तरबूज जल्दी खराब हो सकते हैं, जिससे उनमें फंगस पनपने का खतरा रहता है. लेकिन लोग इस बात को नहीं समझते और ऐसे तरबूज खा लेते हैं. इससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इससे उल्टी, दस्त, कब्ज और पेट में संक्रमण हो सकता है.

कैसे पता करें कि तरबूज में रंग की मिलावट है

जब आप तरबूज खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसका एक टुकड़ा काट लें और उसके ऊपर रुई रगड़ लें. अगर रुई लाल या गुलाबी हो जाए तो इसका मतलब है कि इसमें केमिकल मिला हुआ है, लेकिन अगर रंग नहीं निकलता है तो तरबूज मिलावटी नहीं है.

22 May 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक...
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत

Follow Us