Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sleeping Wearing Socks: कहीं आप भी तो रात में मोज़े पहनकर नहीं सोते ! हो जाइए सावधान, जान लें इन बातों को

Sleeping Wearing Socks: कहीं आप भी तो रात में मोज़े पहनकर नहीं सोते ! हो जाइए सावधान, जान लें इन बातों को
रात को मोजे पहनकर सोना सही नहीं, फोटो-प्रतीकात्मक सोशल मीडिया

Health Tips: सर्दी के मौसम में हम सभी गर्म कपड़े (Warm Clothes) से अपने को ढक कर रखते हैं जिससे ठंड (Cold) से बचाव किया जा सके. पैरों में भी दिनभर मोजे पहने रहते है. एक सवाल यह भी लोगों के मन मे रहता है कि क्या हम मोजे (Socks) पहनकर रात में सो सकते हैं या नहीं, इसका जवाब ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में मोजे पहनकर सोना शरीर में कई बीमारियों (Diseases) को जन्म दे सकता है.

रात में मोजे न पहनें, अन्यथा हो सकती है गम्भीर समस्याएं

अक्सर सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखते हैं. ज्यादातर लोगों के मन में एक बात हमेशा बनी रहती है, कि ठंड में सबसे ज्यादा पैरों में ठंडी लगती है. ऐसे में रात में मोजे पहनकर (Wearing Socks) सोना सही होता है या नहीं, चलिए आपके इस प्रश्न का जवाब हम यहाँ देंगे. क्योंकि मामला सेहत (Health) से जुड़ा है तो सही सलाह को जानना और मानना ही हित में होता है.

दरअसल ठंड में रात में लोग अक्सर पैरों की ठंडक बचाने के लिए मोजे पहनकर ही सो जाते हैं. जबकि सही मायने में मोजे पहनकर रात में नहीं सोना चाहिए. मोजे (Socks) उतारकर ही बिस्तर पर जाएं. एक्सपर्टस (Experts) भी रात में मोजे पहनना सही नहीं बताते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी गम्भीर बीमारी

यदि आप भी सर्दी की रातों में मोजे पहनकर सोते हैं तो सावधान हो जाइए, रात में मोजे पहनकर सोना बड़ी बीमारियों को जन्म दे सकता है. ज्यादातर लोग दिनभर मोजे पहने रहते हैं टाइट मोजे होते है, इस तरह से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) पर गहरा असर पड़ सकता है. जिससे गम्भीर समस्या उतपन्न हो सकती है. ज्यादा समय तक मोजे पहनने से नसों पर दबाव (Pressure) पड़ता है. दर्द भी होने लगता है.

दिल से जुड़ी गम्भीर बीमारी भी हो सकती है

रात में मोजे पहनकर सोने से रात में अजीब सी बेचैनी भी हो सकती है. नींद पूरी न होना, बार-बार जागना इतना ही नहीं दिल (Heart) से जुड़ी गम्भीर बीमारियां (Major Diseases) भी हो सकती है. क्योंकि नसों (veins) पर गहरा दबाव पड़ता है. यह सब टाइट मोजों के ज्यादातर पहनने से होता है. इसलिए रात में बेहतर यही है कि मोजे पहनने से बचें. क्योंकि आपकी सेहत बहुत महत्वपूर्ण है. देर तक मोजे पहनने से बैक्टेरियल इंफेक्शन भी हो सकते हैं इसलिए ऐसा करने से बचे सचेत रहें और स्वस्थ रहें.

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us