Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

महाराष्ट्र में सख़्त लॉकडाउन का ख़तरा मंडराया स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत

महाराष्ट्र में सख़्त लॉकडाउन का ख़तरा मंडराया स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत
सांकेतिक फ़ोटो

महाराष्ट्र में कोरोना के तेज़ी से बढ़ रहे मामलों से लोगों की चिंता बढ़ गई है।एक बार फ़िर से महाराष्ट्र में सख़्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है ऐसे संकेत महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री की तरफ़ से भी दिए गए हैं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

डेस्क:महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है।रोज़ तेज़ी के साथ कोरोना का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है।जिसके चलते अब वहां की सरकार भी चिंतित हो उठी है।एक बार फ़िर से महाराष्ट्र के कुछ जिलों में सख़्ती के साथ लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।ऐसे संकेत महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि लोगों को नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।नियम का पालन नहीं करने को लेकर हम जुर्माना बढ़ा सकते हैं।

टोपे ने यह भी कहा कि एक बार मुख्यमंत्री, जिले के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद कुछ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।Maharashtra corona updates

बता दें कि फिलहाल कोरोना पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं।राज्य में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में जमावड़े पर रोक लगी हुई है। इसके अलावा अमरावती समेत कुछ जिलों में रात्रि लॉकडाउन और साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया था। maharashtra lockdown news

Read More: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला साप्ताहिक इंसुलिन Awiqli, अब डायबिटीज मरीजों को रोज नहीं लगाना होगा इंजेक्शन

महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 11,141 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,19,727 हो गए, जबकि इस बीमारी से 38 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 52,478 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी थी। राज्य में शुक्रवार और शनिवार को संक्रमण के क्रमशः 10,216 और 10,187 मामले सामने आए थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us