Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Corona Omicron Latest News:कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर यूपी में हाईअलर्ट क्या आ गई तीसरी लहर

Corona Omicron Latest News:कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर यूपी में हाईअलर्ट क्या आ गई तीसरी लहर
Corona Omicron Latest News

दुनियाभर के 35 से ज़्यादा देशों में दस दिनों के भीतर फैल चुके कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर यूपी में भी हाईअलर्ट हो गया है.भारत में अब तक दो मरीजों में नए वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है. Omicron Corona Latest News In Hindi

Omicron Corona Latest News:कोरोना के आ रहे नए नए वैरिएंट को लेकर दुनियाभर में खौफ़ का माहौल है. भारत में कोरोना की दूसरी लहर का खौफ़नाक मंजर अभी तक लोगों के जेहन में था कि अब तीसरी लहर आने की आशंका ने एक बार फ़िर सबको दशहत में डाल दिया है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर एक बार फ़िर पूरे विश्व में पाबंदियों का दौर चल पड़ा है. अफ्रीका में सबसे पहले ओमिक्रोन की पुष्टि हुई इसके बाद दुनियाभर के 35 से ज़्यादा देशों में इस नए वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है. भारत में भी कर्नाटक के बेंगलुरु में ओमिक्रोन वैरियंट के दो मरीज़ मिले हैं. जिसके बाद यूपी में भी हाई अलर्ट किया गया है. Omicron In Up

विदेशों से आ रहे लोगों की हो रही टेस्टिंग..

ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद विदेशों से लौट रहेज़ नागरिकों की टेस्टिंग पर जोर दिया गया है.स्वास्थ्य विभाग वापस लौटे लोगों को ट्रेस कर उनकी टेस्टिंग करा रहा है. लेकिन कई जिलों से ऐसी भी खबरें आ रही है कि वापस लौटे कुछ यात्रियों के मोबाइल नम्बर गलत दर्ज हैं जिसके चलते उनको ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा है.Omicron in india

क्या आ गई है तीसरी लहर..

सीएसआइआर संस्थान के जीनोमिक्स और इंटीग्रेटिव बायोलाजी के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर निश्चित रूप से बढ़ते संक्रमणों की संख्या के संदर्भ में आएगी.देश में हो रहे टीकाकरण व स्वास्थ्य प्रणाली के चलते यह उतनी भयावह नहीं होनी चाहिए. Omicron Corona News

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुख्‍य वैज्ञानिक डाक्टर रमन गंगाखेडकर ने बताया कि नए वैरिएंट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि इससे संक्रमित होने पर अस्‍पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं आई है.उन्‍होंने कहा कि हल्के लक्षणों को रोका नहीं जा सकता है, क्‍योंकि वैरिएंट लगातार आते रहेंगे. Omicron Corona In India

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us