Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ramayan In Doordarshan: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बड़ी मांग पर जल्द लौट रहा लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण, दूरदर्शन ने दी जानकारी

Ramayan In Doordarshan: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बड़ी मांग पर जल्द लौट रहा लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण,  दूरदर्शन ने दी जानकारी
1987 की रामायण जल्द टीवी पर, फोटो साभार सोशल मीडिया

रामानंद सागर की रामायण

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) के बाद लोगों में रामानन्द सागर (Ramanand Sagar) के प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'रामायण' (Ramayan) को फिर से टेलीकास्ट (Telecast) करने की मांग उठी. जिसपर मुहर लगा दी गयी है. जल्द ही साल 1987 में आया 78 एपिसोड वाला हम सबका फेवरिट टीवी शो रामायण को टेलीकास्ट किया जाएगा. दूरदर्शन ने खुद एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

जल्द आने वाला है लोकप्रिय धारावाहिक रामायण

हर देशवासी राममय है प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नाम पर लोगों में और ज्यादा विश्वास बढ़ा है. इसी बीच भारी मांग पर फिर से रामानन्द सागर की रामायण (Ramanand Sagar Ramayan) को टेलीकास्ट (Telecast) करने का एलान किया गया है. उस दौर का टीवी शो रामायण आज तक लोगों के दिलो में है. हर धर्म के लोगों ने इस टीवी शो को बहुत प्यार (Very Like) दिया था. 

रामानन्द सागर की रामायण को हर धर्म के लोगों ने दिया प्यार

दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारित हुआ रामानन्द सागर के निर्देशन वाला टीवी सीरियल रामायण को आज भी लोग उतना ही प्यार करते हैं जितना उन दिनों हुआ करता था. कहते हैं वर्ष 1987 में जब टीवी शो रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ. उस वक्त सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसर जाता था. यही नहीं हर धर्म (Every Religion) के लोगों ने इस धारावाहिक (Serial) को काफी पसंद किया था. 

त्रेतायुग की दिखती है झलक, पात्रों में भगवान की छवि

रामायण के हर एक पात्र में त्रेतायुग (Tretayug) वाली छवि दिखाई देती थी. खासतौर पर प्रभू राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का रोल प्ले करने वाले पात्रों (Characters) जिनमें अरुण गोविल (Arun Govil) (राम), दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya) (सीता), सुनील लहरी (Sunil Lehri) (लक्ष्मण), दारा सिंह (Dara Singh) (हनुमान) का किरदार (Act) दर्शकों को बेहद पसन्द आया. अरुण गोविल और दीपिका को तो टीवी के राम और सीता कहा जाने लगा. मतलब दर्शक उन्हें कहीं भी देखते तो उनमें राम और सीता वाली छवि को देखकर उन्हें प्रणाम व उनके पैर छूने लगते. कहते हैं ऐसी रामायण आजतक न बनी और न ही बन सकती है. 

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद उठी मांग

1987-88 तक ही रामानन्द सागर की रामायण में कुल 78 एपिसोड (Episode) हुए थे. लाक डाउन (Lockdown) में रामायण को प्रसारित किया जा चुका है. अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण भी मौजूद थे. उसके बाद से फिर से एक बार उस फेवरिट शो को टेलिकास्ट करने की मांग उठी. दूरदर्शन ने इस मांग को देखते हुए जल्द रामायण को प्रसारित करने का एलान कर दिया है. अपने ट्वीट ऑफिशियल एकाउंट पर जानकारी दी है. 

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

दूरदर्शन ने दी जानकारी

रिपु रन जीति सुजस सुर गावत। 
सीता सहित अनुज प्रभु आवत॥

एक बार फिर वापस आ गया है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'। रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर #DDNational पर, जल्द देखिए!

इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया है उसमें लिखा है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूरदर्शन पर लौट रहा है हम भारतीय का लोकप्रिय शो रामायण. हालांकि तारीख का एलान नहीं हुआ है.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us