Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मुम्बई में हुआ सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार..परिवार के सदस्यों के साथ बॉलीवुड के ये लोग हुए शामिल..!

मुम्बई में हुआ सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार..परिवार के सदस्यों के साथ बॉलीवुड के ये लोग हुए शामिल..!
सुशांत सिंह राजपूत का हुआ अंतिम संस्कार।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शव का मुम्बई के विले पार्ले स्थित शमसान घाट में सोमवार को शाम चार बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शव का सोमवार शाम करीब 4 बजे मुम्बई के विले पार्ले स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।लॉकडाउन की वजह से अंतिम यात्रा में ज़्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं थी।घर के सदस्यों के अलावा उनके करीबी दोस्त ही इस दौरान मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-सुशांत राजपूत केस-अस्पताल पहुँची सुशांत की महिला दोस्त रिया चक्रवर्ती..पुलिस करेगी पूछताछ..!

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के पिता सोमवार को 1 बजे के करीब पटना से मुंबई पहुँचे।पिता के साथ सुशांत के चचेरे भाई और उनकी पत्नी भी आई।उनके अंतिम दर्शन करने के लिए सबसे पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जिन्हें कथित तौर पर सुशांत की गर्लफ्रेंड भी बताया जा रहा है,उनके अंतिम दर्शन करने पहुँची।अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जिन्होंने सुशांत के साथ फ़िल्म छिछोरे में काम किया था वो भी आई।अभिनेत्री कृति सैनन भी नज़र आई।अभिनेत्री कृति ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ़िल्म राब्ता में काम किया था।रिया से पहले कृति और सुशांत के रिश्तों को लेकर भी कई तरह की खबरें आती रहीं हैं।

ये भी पढ़े-बॉलीवुड से एक और दुःखद ख़बर..अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फांसी पर लटकता मिला शव..!

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

आपको बता दें कि रविवार को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे।मुंबई पुलिस ने बाद में इस बात की पुष्टि की थी कि 34 वर्षीय अभिनेता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us