
Raha First Photo: क्रिसमस पर रणबीर और आलिया ने फैंस को दिया ये सरप्राइज़ ! बेटी राहा (RAHA) की पहली तस्वीर आयी सामने, फैन्स बोले क्यूट सी doll
On
क्रिसमस (Christmas) के अवसर पर आखिरकार रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. आज इस क्यूट कपल ने अपनी बेटी का फेस सार्वजनिक कर ही दिया. रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा (Raha) को लेकर पैपराजी के पास आये और सुंदर पोज़ दिये. राहा दो चोटी में एकदम क्यूट सी गुड़िया (Doll) लग रही थी. इस दौरान कपल ने बेटी के साथ कई सुंदर पोज़ दिए.
रणबीर-आलिया ने बेटी राहा का फेस किया रिवील
रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी राहा (Raha) का चेहरा क्रिसमस के इस खास दिन पर सार्वजनिक कर दिया. रणबीर अपने घर पर ही पत्नी आलिया और गोद में अपनी क्यूट सी बेटी राहा को लेकर पैपराजी के पास पहुंचे. जहां पैपराजी ने कपल्स व उनकी बेटी के शानदार पोज़ लिए. राहा 1 साल की हो चुकी है और अब दोनों ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर को सामने दिखाया है.
पापा रणबीर की गोद में क्यूट सी डॉल राहा
राहा (Raha) अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में आई और साथ में मम्मी आलिया भट्ट भी रहीं. राहा व्हाइट और पिंक फ्रॉक, वेलवेट रेड शूज़ व दो चोटियों में एकदम क्यूट सी डॉल लग रही थी. वहीं आलिया रेड और ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस में दिखाई दीं.

Related Posts
Latest News
14 Sep 2026 18:27:10
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
