Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Actor Chandrashekhar Death:रामायण के 'सुमंत' का निधन कई हिट फिल्मों में भी कर चुके है काम

Actor Chandrashekhar Death:रामायण के 'सुमंत' का निधन कई हिट फिल्मों में भी कर चुके है काम

सुप्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में आर्य सुमंत की भूमिका में रहे एक्टर चंद्रशेखर का बुधवार सुबह निधन हो गया. Actor chandrashekhar death sumant role in Ramayana

Actor Chandrashekhar Death: रामायण टीवी सीरियल में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर का बुधवार सुबह निधन हो गया।वह 97 वर्ष के थे।बताया जाता है वह फिलहाल स्वस्थ थे उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं थी।बीती रात जब वह सोए तो फ़िर दोबारा नहीं उठे।ramayan actor chandrashekhar dies at the age of 97

उनके बेटे अशोक ने बताया कि उनके पिता का निधन सोते वक्त हुआ।उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं थी।बीते गुरुवार को उन्हें 1 दिन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज 16 जून को शाम 4 बजे तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रामायण में सुमंत की भूमिका निभा घर में घर में पहचाने गए चंद्रशेखर एक उम्दा कलाकार थे।रामायण में सुमन्त का रोल निभाने से पहले उन्होंने कई और फिल्मों में बतौर लीड एक्टर औऱ करेक्टर रोल निभाए थे लेकिन उन्हें असली पहचान रामायण के सुमन्त से ही मिली थी।सुमन्त के रूप में आज भी वह सबके दिलों में जिंदा हैं।

बात उनके फ़िल्मी करियर की करें तो फिल्म 'सुरंग' चंद्रशेखर की बतौर हीरो पहली फिल्म थी। इसके अलावा बारादरी, काली टोपी लाल रुमाल, स्ट्रीट सिंगर में वह लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा वह नमक हलाल, डिस्को डांसर, शराबी, हुकूमत, अनपढ़, साजन बिना सुहागन, संसार जैसी कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल में नजर आए हैं। 65 साल की उम्र में वह रामायण में आर्य सुमंत के रोल में नजर आए थे। 78 साल की उम्र में 'खौफ' के बाद वह इंडस्ट्री से रिटायर हो गए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us