Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raju Shrivastav Heart Attack: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा दिल्ली के AIIMS में हुए भर्ती

Raju Shrivastav Heart Attack: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा दिल्ली के AIIMS में हुए भर्ती
मुख्यमंत्री योगी के साथ राजू श्रीवास्तव : फोटो सोशल मीडिया

जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav News) को अचानक दिल का दौरा पड़ जाने से उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. इस दुःखद ख़बर से उनके फैंस काफी परेशान हैं. बताया जा रहा है कि जिम में वर्क आउट करने के दौरान वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Raju Shrivastav Heart Attack Raju Shrivastav Latest Hindi News Raju Shrivastav Biography Family Wife News In Hindi)

Raju Shrivastav Heart Attack News: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत की तबीयत अचानक खराब हो गई है बताया जा रहा है कि बुधवार को जिम में वर्कआउट करते समय अचानक वो बेहोश हो गए थे आनन-फानन में वहां पर मौजूद लोगों ने डॉक्टर को बुलाते हुए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट की बात कही मीडिया को जानकारी देते हुए उनके पीआरओ अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) की तबीयत अब ठीक है.आपको बता दें की एम्स के डॉक्टर उनकी मेडिकल हिस्ट्री जानने का प्रयास कर रहे हैं उसी के आधार पर आगे का उपचार किया जाएगा. राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) की अचानक तबियत खराब हो जाने से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं.नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अगृणी भूमिका निभा रहे हैं. 

राजू के पीआरओ अजीत का कहना है की राजू श्रीवास्तव ( Raju Shrivastav News) पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे सुबह जिम करने गए थे जिम करते करते उन्हें हार्ट अटैक आया.डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और फिर देखेंगे कि उनके साथ कौन सा उपचार करना है (Raju Shrivastav Heart Attack Hindi News)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us