Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

lockdown:फिल्मों का विलेन,प्रवासी मजदूरों का बना हीरो..क्यों हो रही है इतनी तारीफ़..!

lockdown:फिल्मों का विलेन,प्रवासी मजदूरों का बना हीरो..क्यों हो रही है इतनी तारीफ़..!
सोनू सूद:फ़ाइल फ़ोटो।

एक्टर सोनू सूद ट्वीटर पर लगातार टॉप ट्रेंड कर रहे हैं कोई उन्हें मजदूरों का मसीहा कह रहा है तो कोई भगवान और देवता..आख़िर मजदूरों के देवता बनने की कहानी है क्या..जानते हैं युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में..

डेस्क:फिल्मों में अक्सर विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल के इस लॉकडाउन में गरीबों के हीरो बनकर उभरे हैं।सोशल मीडिया में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना हो रही है।ट्वीटर पर #SonuSood लगातार ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़े-UP:अपनी माँ संग सड़क पर प्रवासियों की मदद करने पहुँची अखिलेश यादव की बेटी..!

दरअसल बीते कुछ दिनों से सोनू मुम्बई में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजने काफ़ी मदद कर रहे हैं।उनके खाने पीने से लेकर उनके लिए बसों का भी इंतजाम कर रहे हैं।

यूपी सरकार से अनुमति लेकर सोनू बड़ी संख्या में मजदूरों को बसों से उनके ग्रह जिलों में पहुँचा रहे हैं।इसके पहले उन्होंने कर्नाटक के मजदूरों को को भी भेजने के लिए कई बसों का इंतजाम कराया था।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ढ़ाई महीने बाद नसीब हुआ एक पिता को बेटे का शव..गाँव में होगा अंतिम संस्कार..!

ट्वीटर पर भी लगातार प्रवासी टैग करते हुए सोनू से मदद की गुहार लगा रहे हैं जिसके बाद सोनू उनको भी मदद का भरोसा देकर घर पहचाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "ये मेरे लिए एक बेहद भावुक सफ़र रहा है।सड़कों पर पैदल चलकर अपने घर जाते मज़दूरों को देखकर मुझे बहुत कष्ट होता है।मैं तब तक उन्हें घर पहुंचाने में मदद करता रहूंगा जब तक आख़िरी मज़दूर अपने परिवार से न मिल जाए।"

ये भी पढ़े-कोरोना:अमेरिका और इटली के बाद इस देश पर हुआ है कोरोना का तगड़ा हमला..पहुँचा नम्बर दो पर..सड़कों पर पड़ी हैं लाशें..!

इससे पहले उन्होंने पंजाब के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 पीपीई किट भी दान किया था।इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई का अपना होटल स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए भी दिया है।सोनू सूद रमज़ान के महीने में भिवंडी इलाके में हज़ारों ग़रीबों और प्रवासी मज़दूरों को खाना भी खिला रहे हैं।

ये भी पढ़े-यूपी में लागू हुआ एस्मा क़ानून आख़िर है क्या..!

सोनू सूद की इस दरियादिली के चलते वह सोशल मीडिया में छाए हुए हैं।लगातार लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, लोग उन्हें 'भगवान' तक बता रहे हैं और महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us