
Rakulpreet-Jaiki Wedding: एक दूजे के हुए रकुलप्रीत और जैकी भगनानी ! नए-नवेले जोड़े को गोवा में बधाइयां देने पहुंचा बॉलीवुड
On
रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) और जैकी भगनानी (Jaiki Bhagnani) आखिरकार शादी (Married) के पवित्र बंधन में बंध गए. सिख रीति और सिंधी रीति-रिवाज से गोवा में शादी (Wedding Goa) हुई. इस शादी में बॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकारों ने शिरकत की. रकुल दुल्हन के रूप में बहुत ही प्यारी दिख रही थी और जैकी भी शेरवानी में कहर ढाए हुए थे. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सितारों और यूजर्स इस ख़बसूरत जोड़े को नई पारी की शुरुआत के लिए बधाइयां देने में जुट गए हैं.
रकुलप्रीत और जैकी ने थामा एक दूजे का हाथ
21 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet) और अभिनेता जैकी भगनानी (Jaiki Bhagnani) एक दूजे के हो गए. काफी दिनों से इनको डेट पर देखा जा रहा रहा. आखिरकार दोनों ने गोवा में आनन्द कारज व सिंधी रीति रिवाज से विवाह (Got Married) रचाया. इस शादी समारोह में बॉलीवुड स्टारों का तांता लगा रहा. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जैसे स्टार्स शामिल हुए.
सोशल मीडिया पर आईं वेडिंग तस्वीरें
रकुल व जैकी की सोशल मीडिया पर वेडिंग तस्वीरें (Wedding Photos) सामने आई हैं. तस्वीरों में रकुलप्रीत सिंह पिंक कलर के कढ़ाई दार लहंगे में बहुत सुंदर दिख रही हैं वहीं जैकी भी मैचिंग आउट फिट में कहर ढाए हुए हैं. दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे अभी और हमेशा के लिए' साथ में शादी की तारीख लिखी और दिल वाला इमोजी भी बनाया.इन फोटोज को शेयर करते ही यूजर्स बधाईयां देने जुट गए
इन कलाकारों ने भी दी बधाई

Related Posts
Latest News
31 Aug 2026 23:24:44
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को लखनऊ में...
