Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:थाने के अंदर प्रेमिका की मौजूदगी में प्रेमी ने काट ली अपनी गर्दन.!

UP:थाने के अंदर प्रेमिका की मौजूदगी में प्रेमी ने काट ली अपनी गर्दन.!
मेरठ:अस्पताल में भर्ती घायल युवक।फ़ोटो साभार-गूगल

यूपी के मेरठ ज़िले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है.यहाँ थाने के अंदर एक प्रेमी ने अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर लिया है..पुलिस ने प्रेमी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

क्राइम डेस्क:नाबालिग प्रेमिका से साथ घर से फ़रार हुए प्रेमी को पकड़कर जब पुलिस थाने लाई तो उसने प्रेमिका से बिछड़ जाने की आशंका में सबके सामने ही किसी धारदार चीज़ से अपनी गर्दन काट ली।प्रेमी युवक लहूलुहान हो गया आनन फानन में पुलिस ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज जारी है।मामला मेरठ ज़िले के कोतवाली क्षेत्र का है।Meerut crime news

मिली जानकारी के अनुसार सूरजकुंड निवासी दीपक(२२) का कोतवाली के मोरीपाड़ा निवासी १६ वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल आ रहा था।20 नवंबर को दोनों घर से चले गए थे।

किशोरी के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया था।
कल युवक अपने साथ किशोरी को लेकर थाना कोतवाली के बाहर पहुंचा।Up news

इससे पहले की वहां मौजूद लोग कुछ समझते उसने थाने के बाहर सड़क पर ही खुद के गले पर किसी धारदार हथियार से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।घायल युवक बार-बार यही कह रहा थाकि उसकी प्रेमिका को अगर उससे छीना गया तो उसके घर वाले उसको मार देंगे। युवक ने युवती के परिजनों पर पुलिस के साथ मिलकर झूठा मुकदमा दर्ज कर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।

पुलिस ने क्या कहा..

सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि चूंकि लड़की नाबालिग है इसलिए युवक को हिरासत में लेकर उसका उपचार कराया जा रहा है।किशोरी के कोर्ट में बयान लिए जाएंगे जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us