Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव रेप केस:तत्कालीन डीएम व दो एसपी के विरुद्ध होगी कार्यवाही..सीबीआई जाँच में हुआ खुलासा..!

उन्नाव रेप केस:तत्कालीन डीएम व दो एसपी के विरुद्ध होगी कार्यवाही..सीबीआई जाँच में हुआ खुलासा..!
उन्नाव रेप केस:दोषी पाए गए अफ़सर।

उन्नाव रेप केस की जाँच सीबीआई द्वारा की जा रही है..भाजपा से निकाला गया पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इस मामले में मुख्य आरोपी सिद्ध हो चुका है..जो उम्र कैद की सजा जेल में काट रहा है..लेकिन इस मामले में अब उन्नाव के तत्कालीन डीएम व दो एसपी भी दोषी पाए गए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:पूरे भारत देश में चर्चा में रहा उन्नाव रेप केस मंगलवार को एक बार फ़िर चर्चा में आ गया।सीबीआई द्वारा जारी केस की जाँच में बड़ा खुलासा हुआ है।घटना के वक़्त उन्नाव में तैनात रहीं तत्कालीन डीएम अदिति सिंह, एसपी पुष्पांजलि व एसपी नेहा पांडेय को सीबीआई ने दोषी करार दिया है। unnao kuldeep singh sengar rape case

ये भी पढ़ें-UP:कोरोना किट घोटाले में कार्यवाही..दो जिलों के डीपीआरओ सस्पेंड..बड़े अधिकारियों को बचाने का खेल शुरू.!

इन तीनों अधिकारियों को सीबीआई ने अपनी जाँच में रेप कांड के मुख्य दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की मदद करने और पूरे मामले को दबाने की कोशिश करने के मामले का दोषी पाया है। unnao rape case letest news

तीनों अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की सिफारिश सीबीआई द्वारा यूपी सरकार से कर दी गई है।वर्तमान में अदिति सिंह हापुड़ ज़िले में डीएम के पद पर तैनात हैं।जबकि पुष्पांजलि एसपी रेलवे गोरखपुर हैं व नेहा पांडेय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में आईबी में तैनात हैं।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:लाखों के माल सहित शातिर चोरों का एक बड़ा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा..मोबाइल टॉवरों से था कनेक्शन..!

सीबीआई ने अपनी जाँच में पाया है कि उपरोक्त तीनों अधिकारी जब उन्नाव में तैनात थीं तो रेप पीड़िता अलग अलग मौकों पर कई बार अपनी शिकायत लेकर इनसे मिली थी।लेक़िन इन अधिकारियों ने पीड़िता की क़ानूनी मदद करने के बजाए रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की मदद की और उसे मामले में बचाने का प्रयास भी किया।unnao rape case dm and two sp guilty cbi investigation

अब सीबीआई ने अपनी जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद गेंद यूपी सरकार के पाले में डाल दी है।अब देखना होगा योगी सरकार इन तीनों दोषी अफ़सरों के विरुद्ध क्या कार्यवाही करती है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us