Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

साक्षी अजितेश मामला:विधायक की बेटी को अभी भी मिल रही हैं धमकियां..कहा-"भगोड़ों की तरह गुज़ारनी पड़ रही जिंदगी"!

साक्षी अजितेश मामला:विधायक की बेटी को अभी भी मिल रही हैं धमकियां..कहा-
फ़ाइल फ़ोटो साभार फेसबुक

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा द्वारा अपने प्रेमी अजितेश से शादी करने का मामला तो आपने जरूर सुना या पढा होगा..एक बार यह मामला फिर सुर्खियों में है कारण है फ़िर से साक्षी का आया एक और वीडियो...पूरी खबर जानने के लिए पढें युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

डेस्क:यूपी के बरेली जिले की बिरहारी चैनपुर से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फ़िर से सुर्खियों में कारण है कथित तौर पर उनको और उनके पति अजितेश को मिल रही धमकियां। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साक्षी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें साक्षी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘‘हमें धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मजबूरी में हमें भगोड़ों की जिंदगी जीनी पड़ रही है।’’ साक्षी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि अंतरजातीय विवाह करने की वजह से पिता, भाई व उनके सहयोगी उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

ये भी पढ़े-यूपी:भाजपा विधायक की बेटी ने भागकर रचाई शादी!

साक्षी ने कहा, ‘‘हर जगह लोग हमारे वीडियो देख रहे हैं। हमें रोजाना वॉट्सऐप, फेसबुक पर धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग हमारे बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं और हमें धमका रहे हैं। कुछ समय पहले किसी ने यूट्यूब पर फेक न्यूज डाली थी, जिसमें बताया गया था कि मैंने अजितेश को तलाक दे दिया। इसके अलावा मेरे प्रेग्नेंट होने की झूठी खबर भी फैली थी। इन वीडियो के वायरल होने के बाद अनजान लोग हमें कॉल करके, टेक्स्ट मैसेज करके और वॉट्सऐप मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे शादी करने के फैसले को लेकर हमें गालियां देते हैं। अपने किराए के घर के अलावा हमें कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं होता है।’’ साक्षी के मुताबिक, उन्होंने भोपाल में एक कॉलेज से पत्रकारिता के कोर्स में अप्लाई किया था, लेकिन डर की वजह से एंट्रेंस एग्जाम नहीं दे सकीं।

ये भी पढ़े-प्रयागराज:हाईकोर्ट परिसर में पहुंचते ही साक्षी के पति अजितेश की लोगों ने की जमकर पिटाई!

आपको बता दे कि करीब 2 महीने पहले साक्षी व अजितेश के 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद साक्षी व अजितेश ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी तो कोर्ट ने इस दंपती, अजितेश के माता-पिता व उनके वकील को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था। बता दें कि 4 जुलाई को शादी करने वाले साक्षी व अजितेश राजधानी दिल्ली में थ्री-बीएचके किराए पर लेकर रह रहे हैं और 2 पुलिसकर्मी 24 घंटे उनके घर के बाहर तैनात रहते हैं।

17 Sep 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक की चकइटौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में 7.75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर होने...
One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान
15 जुलाई 2026 का राशिफल: गजेंद्रमोक्ष के पाठ से दूर होंगी बाधाएं, जानिए मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us