Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Crime News:प्रयागराज नरसंहार को लेकर तेज़ हुई सियासत प्रियंका गाँधी पीड़ित परिवार से करेंगीं मुलाकात

Up Crime News:प्रयागराज नरसंहार को लेकर तेज़ हुई सियासत प्रियंका गाँधी पीड़ित परिवार से करेंगीं मुलाकात
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.इस मामले को लेकर एक बार फ़िर यूपी में सियासत तेज़ हो गई है.शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगीं. Prayagraj Murder News Latest Murder News in prayagraj

Prayagraj Murder News:यूपी के प्रयागराज ज़िले में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हुई हत्या का मामला गरमा गया है.मामले में 11 लोगों के विरुद्ध हत्या, पास्को औऱ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. लापरवाही बरतने वाले फाफामऊ इंस्पेक्टर राम केवल पटेल और सिपाही सुशील सिंह को निलंबित कर दिया गया है.साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी गई है.

क्या है मामला..

प्रयागराज जिले के गंगापार स्थित फाफामऊ के लाल मोहन गंज गांव में बुधवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव में कल रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, ऐसा दिखाई दे रहा है कि चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है.Prayagraj Murder News

पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फूलचंद (50), पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और बेटा शिवा (13) के रूप में की गई है.

त्रिपाठी ने बताया कि सपना का शव कमरे के भीतर पड़ा मिला, जबकि बाकी तीन लोगों के शव बरामदे में थे। उनके अनुसार आज सुबह ही इस घटना की सूचना मिली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. UP Crime News

उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है.उनका कहना था कि इसके अलावा, परिवार के लोगों ने बताया कि 2019 और 2021 में इन्होंने (फूलचंद) भूमि के विवाद में कुछ लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मामला दर्ज कराया था लेकिन उस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us