Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा.14 बरातियों की मौत.!

UP:लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा.14 बरातियों की मौत.!
प्रतापगढ़ सड़क हादसा।फ़ोटो साभार-ANI

गुरुवार देर रात प्रतापगढ़ ज़िले में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें बोलेरो सवार 14 बरातियों की मौत हो गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

प्रतापगढ़:बरातियों से भरी एक बोलेरो गुरुवार देर रात हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसी।जिसके चलते बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मरने वाले एक बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।Pratapgarh road accident news

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले में नबाबगंज इलाके के शेखापुर से सभी बराती बोलेरो से लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब एक लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर मानिकपुर थाना के देशराज इनारा के पास जैसे ही बोलेरो पहुँची तो वह अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक में जा घुसी।जिसके चलते उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई।Pratapgarh news

सूचना पर एसपी अनुराग आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।एसपी ने बताया कि सभी बराती कुंडा कोतवाली के जिर्गापुर के रहने वाले हैं।

इस दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों में पाँच किशोर शामिल थे।हादसे की वजह बोलेरो ड्राइवर की झपकी आना बताया जाता है।Road accident in pratapgarh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us