Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:देर रात घर लौट रहे बिजली विभाग के जेई की गोलीमार कर हत्या..!

UP:देर रात घर लौट रहे बिजली विभाग के जेई की गोलीमार कर हत्या..!
Mathura je murder photo credit-source

गुरुवार देर रात यूपी के मथुरा ज़िले में तैनात बिजली विभाग के जेई की गोलीमार कर हमलावरों ने हत्या कर दी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

क्राइम डेस्क:यूपी में गुरुवार को एक के बाद एक हुई ताबड़तोड़ हत्याओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल के रख दी है!पहले गुरुवार सुबह फतेहपुर ज़िले में महिला का शव खेतों में मिला।इसके बाद देर शाम चित्रकूट में बालाजी मंदिर के महंत की हत्या और फ़िर देर रात मथुरा में हुई बिजली विभाग के जेई की हत्या से प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नज़र आने लगी है। (Mathura news )

ये भी पढ़े-UP:चित्रकूट के इस प्रसिद्ध मंदिर के मंहत की गोलीमार कर हत्या..गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रामघाट..!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मथुरा के जमुनापार थाना(jamunapar thana) क्षेत्र के पानीगांव बिजलीघर से अपने घर बाइक से लौट रहे वहां तैनात अवर अभियंता(जेई) प्रदीप कुमार पुत्र हाकिम सिंह मूल निवासी सेवला जाट आगरा को हमलावरों ने थाना क्षेत्र के चंद्रावल कोल्ड स्टोर के पास गुरुवार रात करीब पौने दस बजे गोली मार दी।जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (Uppcl JE murder in mathura)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-महिला को मारकर खेतों में फेंका..रात में बहन के साथ थी..!

मौक़े पर स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स पहुंची है।हमलावर गोली मारने के बाद मौक़े से फ़रार हैं।घटना के बाद से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में कुछ दिनों पहले जेई प्रदीप कुमार की बिजली काटने को लेकर कुछ ग्रामीणों से कहासुनी हुई थी।लेक़िन अब तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे की असल वजह क्या है।पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us