Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:पड़ोसी गाँव के युवक से पत्नी के थे प्रेम संबंध..बाधा बना पति तो प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर दी हत्या!

यूपी:पड़ोसी गाँव के युवक से पत्नी के थे प्रेम संबंध..बाधा बना पति तो प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर दी हत्या!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के कौशाम्बी जिले में बीते चार दिनों पहले हुई एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का खुलासा आज पुलिस द्वारा कर दिया गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

कौशाम्बी:रिश्तों के अंदर होते कत्ल कोई नई बात नहीं है ऐसे मामले अक्सर ख़बरों में पढ़ने और सुनने को मिलते रहते हैं।लेक़िन यूपी के कौशाम्बी ज़िले में बीते चार रोज पहले करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिले एक अधेड़ के हत्यायुक्त शव के मामले का खुलासा आज जब पुलिस अधीक्षक ने किया तो सबके होश उड़ गए।क्यों कि हत्या की मुख्य आरोपी और कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली जिसने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की ईंट से कूट कूट कर हत्या कर दी थी।आपको बता दे कि बीते चार रोज़ पहले ज़िले के करारी थाना क्षेत्र के तियरा गाँव में गाँव के बाहर खेतों में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया था।

ये भी पढ़े-तेज़ाब कांड-पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची थी तेजाब हमले की साजिश!

खेतों से बरामद हुआ शव तियरा गाँव के ही रामबहोरे नाम के व्यक्ति का था पुलिस ने गहनता से इस पूरे मामले की जांच पड़तात शुरू की और सबूत जुटाने शुरू किए तो पुलिस को मृतक के पत्नी के खिलाफ ही कुछ अहम सुराग लग गए इसके बाद पुलिस ने अलग अलग पड़ी कड़ियों को जोड़ आज इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक रामबहोरे की पत्नी का पड़ोसी गाँव के दक्खनी नाम के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से प्रेम सम्बन्ध थे जब पत्नी के संबंधों की जानकारी उसके पति को हुई तो वह अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करने लगा इसी के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी दक्खनी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।फ़िर तय समय पर दक्खनी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दे दिया।पुलिस ने इस मामले में सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us