Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: अगवा करने के बाद किशोरी को जिंदा जलाया बाग में मिला अधजला शव

Kanpur News: अगवा करने के बाद किशोरी को जिंदा जलाया बाग में मिला अधजला शव
कानपुर: बाग में पड़ा बच्ची का अधजला शव

यूपी के कानपुर देहात में एक बारह वर्षीय किशोरी की अधजली लाश एक बाग में मिलने से सनसनी फैल गई है, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. Kanpur dehat a minor girl rape murder news

Kanpur dehat girl rape murder News: यूपी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलन्द हैं।वीभत्स क्राइम से प्रदेश में डर व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।ताज़ा मामला कानपुर देहात ज़िले का है।यहाँ एक बारह साल की किशोरी का शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक बाग नुमा स्थान पर मिलने से सनसनी फैल गई है।शव अधजला है।शव पर कपड़े भी नहीं है ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बीते बुधवार रात 12 वर्षीय लड़की घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। उसके बगल में उसकी दादी और छोटी बहन भी सो रही थीं। वहीं, मृतका के माता-पिता छत पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह परिजन सो कर उठे तो उन्होंने देखा कि बेटी चारपाई पर नहीं है। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों को सूचना दी कि अमरूद के बगीचे में उसका जला हुआ शव पड़ा है। घर से 200 मीटर की दूरी पर बेटी का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर मौक़े पर आईजी मोहित अग्रवाल, एडीजी भानु भास्कर, एसएसपी केशव चौधरी मय फ़ोर्से पहुँचे।एसपी ने कहा कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों को इकठ्ठा किया गया है।बच्ची के पिता ने तहरीर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us