हमीरपुर:बिजली का कनेक्शन काटने गए थे अधिकारी..गांव वालों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा..भाजपा नेता समेत आठ नामज़द.!
On
हमीरपुर ज़िले के एक गाँव में बिजली बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे अधिकारियों को गाँव वालों ने दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया..इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
हमीरपुर:बिजली बकाएदारों को लेकर सरकार की तरफ़ से सख़्ती करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।जिसके बाद गाँव गाँव जाकर बकाया वसूली औऱ कनेक्शन काटने का काम किया जा रहा है।लेक़िन यूपी के हमीरपुर में गांव वालों ने कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला बोल दिया।अधिकारियों ने मौक़े से भागकर किसी तरह अपने आप को बचाया।

बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय भाजपा नेता सहित आठ लोगों को नामजद व डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
