Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हमीरपुर:जंगल में मिला युवती का शव..पुलिस ने कुछ घण्टों में ही कर दिया खुलासा..प्रेमी निकला क़ातिल..!

हमीरपुर:जंगल में मिला युवती का शव..पुलिस ने कुछ घण्टों में ही कर दिया खुलासा..प्रेमी निकला क़ातिल..!
हमीरपुर:युवती की हत्या।घटनास्थल

शुक्रवार दोपहर जंगलों से दो दिनों पहले घर से ग़ायब हुई एक युवती का शव बरामद हुआ है..पुलिस ने घटना का खुलासा महज़ कुछ घण्टों में ही कर दिया है..क़ातिल को गिरफ़्तार कर लिया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:प्रेम प्रसंग के चलते होने वाली हत्या और आत्महत्या का दौर चल पड़ा है।कंही पर प्रेमी प्रेमिका ऑनर किलिंग का शिकार हो जाते हैं।तो कंही प्रेमी ख़ुद आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर रहें हैं वहीं कुछ मामलों में प्रेमी द्वारा ही अपनी प्रेमिकाओं को मार दिया जा रहा है।हर रोज सामने आ रही ऐसी सनसनीखेज वारदातो से हर कोई परेशान हो रहा है।ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को यूपी के हमीरपुर ज़िले से सामने आया है।जहाँ एक प्रेमी द्वारा अपनी ही प्रेमिका को मार कर मौत के घाट उतार दिया गया है।

ये भी पढ़े- मुल्क की सलामती के लिए की गई दुआ..घरों पर ही हुई अलविदा नमाज़..ड्रोन से होती रही निगरानी. .!

शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती का शव सदर कोतवाली क्षेत्र अनर्गत  जंगल मे पड़ा हुआ मिला जिसके सिर पर किसी वजनी हथियार से वार कर हत्या की गई थी,शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों सहित सैकड़ो गांव वाले मौके में जमा हो गये।बताया जा रहा है कि युवती बीते 3  दिन पूर्व से घर से ग़ायब थी।मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुँचे।और घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही।शाम होते होते पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में कोरोना के दो और नए संक्रमित मिले..!

जानकारी के अनुसार जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की 25 वर्षीय युवती बीते तीन दिनों  पहले घर से ग़ायब हो गई थी।उसका शव शुक्रवार को जंगल मे नाले में पड़ा हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही धटना स्थल में सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी ,पुलिस के आलाधिकारी भी मौके में पहुच गये और उन्होंने लोगो को समझा बुझा कर लोगों का गुस्सा शांत कराते हुए कहा कि कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी हत्या..

युवती का शव बरामद होने के बाद आस पास इलाके में सनसनी फैली हुई थी।घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था।पुलिस कप्तान ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया था।घटना स्थल से ही कुछ अहम सुराग हाँथ लगने की बात एसपी श्लोक कुमार ने बताई थी।पुलिस ने उन्ही सुरागों के सहारे कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया।जिसके बाद पुलिस ने कुछ घण्टों के अंदर ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े-बंगाल में आया अंफ़न तूफ़ान कोरोना से भी बड़ा ख़तरा है..!

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गाँव का ही एक अतुल सिंह नाम का व्यक्ति है।मृतका युवती उससे मिलने उसके ट्यूबवेल में गई हुई थी।वह दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे।आरोपी अतुल सिंह ने बताया कि युवती को शक हो गया था कि शायद उसे किसी ने यहां आते देख लिया है।युवती ने कहा कि उससे कोई पूछेगा तो वह कह देगी कि उसे तुम्हारे द्वारा ज़बरन उठाकर लाया गया है।इतना कहकर युवती जाने लगी तो उसको उसी के दुप्पटे से गला घोंटकर मार डाला।और शव को ट्यूबवेल से कुछ दूरी पर ही जंगल में फेंक दिया था।एसपी ने कहा कि हत्यारोपी अतुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us