Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:हमीरपुर से बड़ी ख़बर..पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़.जारी..ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा इलाक़ा..!

UP:हमीरपुर से बड़ी ख़बर..पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़.जारी..ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा इलाक़ा..!
हमीरपुर:पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के हमीरपुर से इस वक़्त बहुत बड़ी ख़बर सामने आई है..यहाँ सोमवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है..मुठभेड़ अभी भी जारी है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

हमीरपुर:कानपुर कांड के बाद यूपी में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस अभियान चलाए हुए है।सोमवार रात यूपी के हमीरपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहाँ के जंगलों में पुलिस को कुछ बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी।जिनको पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की।पुलिस को देख बदमाशों ने फ़ायर झोंक दिए।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:फतेहपुर से दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया..भारी पुलिस बल इलाक़े में रहा मौजूद..!

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात पुलिस को मुस्कुरा थाना क्षेत्र के बिहुनी गाँव के जंगलो में अज्ञात बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी।बताया जा रहा है कि जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों को बनाया जा रहा था।इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दी।बदमाशों द्वारा पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।खबर लिखे जाने तक पुलिस की बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी थी।जिले के 4 थानों की पुलिस को मौके पर मौजूद है।एसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुँच गए हैं।

ख़बर आई है कि मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है।घायल बदमाश को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस अभी भी जंगलों में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us