Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kajal Murder Case:काज़ल का शव आते ही रो पड़ा पूरा गाँव पिता ने कहा- सब कुछ उजड़ गया

Kajal Murder Case:काज़ल का शव आते ही रो पड़ा पूरा गाँव पिता ने कहा- सब कुछ उजड़ गया
Gorakhpur News: हत्यारोपी विजय प्रजापति.मृतका काजल सिंह फ़ोटो-फ़ाइल

सीएम सिटी गोरखपुर में गुंडों की गोली का शिकार हुई बहादुर बेटी काज़ल सिंह का शव गुरुवार को जब गाँव पहुंचा तो पूरा गाँव फफक पड़ा, पिता ने कहा मेरा तो सब कुछ उजड़ गया. Gorakhpur News Kajal singh Murder Case

Kajal Murder Case: गुंडों की गोली का शिकार हुई बहादुर बेटी काज़ल सिंह मौत को मात नहीं दे पाई औऱ आखिरकार गुरुवार सुबह उसने लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।पूरे चार दिनों तक अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से लड़ रही काज़ल हार गई औऱ उसी के साथ हार गया सरकार के गुंडा मुक्त प्रदेश का दावा, हार गया उस पिता का सपना जो उसने बेटी के लिए देखा था औऱ हार गई उस माँ की ममता जिसकी छाँव में पलकर बड़ी हुई थी बेटी। Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur Kajal singh murder case 

काज़ल का शव गुरुवार दोपहर बाद जब उसके गाँव जगदीशपुर भलुआन पहुंचा तो पूरा गाँव रो पड़ा।हर किसी की आँख नम थी। पिता राजीव नयन सिंह ने कहा कि मेरा सब कुछ उजड़ गया।अपने माँ बाप की इकलौती सन्तान काज़ल सिंह बड़े ही लाड़ प्यार से पाली गई थी।17 साल उम्र में वह दुनियां से रुख़सत हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था। Gorakhpur News Gorakhpur kajal singh 

लोगों में गुस्सा..

20 अगस्त की रात काज़ल को गोली मारी गई थी। उसके बाद से 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई है।जिसके चलते स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।औऱ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। Gorakhpur News Gorakhpur Kajal Singh Murder Case Gorakhpur Kajal Murder

ये है पूरा मामला..

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव निवासी राजीव नयन सिंह का गाँव के ही हिस्ट्रीशीटर विजय प्रजापति के साथ रुपए पैसे के लेने देन का विवाद था। शुक्रवार रात जब वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे तो उसी दौरान विजय अपने दो साथियों सहित आया औऱ राजीव नयन सिंह के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर घर के अंदर से बेटी काजल सिंह निकल आई औऱ विवाद का वीडियो बनाने लगी इसी से गुस्साए विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी औऱ मोबाइल फ़ोन लेकर साथियों सहित फ़रार हो गया। Gorakhpur News Kajal Hatyakand Kajal singh Murder Case Latest News

Tags:

Related Posts

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us