Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पति को खाना लेकर गई पत्नी की दर्दनाक मौत..हत्या का आरोप.!

फतेहपुर:पति को खाना लेकर गई पत्नी की दर्दनाक मौत..हत्या का आरोप.!
fatehpur news मृतका सोनी फ़ाइल फ़ोटो

हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला की उसकी ससुराल में एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई मायके पक्ष के लोगों ने इस हादसे को साजिश बताकर जानबूझकर मारने का आरोप ससुरालियों के ऊपर लगाया है..पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:एक महिला अपने पति को खाना लेकर आटा चक्की कारखाने गई हुई थी।लेक़िन उसी कारखाने के अंदर पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:फतेहपुर का मूल निवासी कुलदीप सेंगर कैसे पहुंचा फर्श से अर्श पर और फ़िर हुआ ये कांड.!

मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गाँव का है।यहां के रहने वाले अवधेश मौर्य पुत्र मुन्नू लाल की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र के ही हसऊपुर गाँव निवासी विशेषर की क़रीब 22 वर्षीय पुत्री सोनी देवी के साथ हुई थी।

मंगलवार को रात्रि क़रीब 9 बजे सोनी अपने घर से अपने पति अवधेश को खाना लेकर आटा चक्की कारखाने देने गई थी।आपको बता दे कि चितिसापुर में अवधेश का घर से कुछ दूरी पर ही आटा चक्की कारखाना है।अक्सर उसकी पत्नी सोनी उसके लिए खाना लेकर कारखाने आया करती थी।लेक़िन मंगलवार को जब वह खाना लेकर पहुंची तो उसकी साड़ी चल रहे इंजन के साफ्टीन में फंस गई जब तक अवधेश चक्की को बन्द करता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता ने दी थाने में तहरीर..

सोनी के पिता विशेषर बुधवार को थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था उसका पति अवधेश उसको मारता पीटता था।उन्होंने बताया कि उनकी बेटी किसी हादसे में नही मरी बल्कि उसको उसके पति अवधेश कुमार, ससुर मुन्नू लाल व ननद ने मिलकर मारा है।

इस मामले में जानकारी देते हुए हुसैनगंज थाने के प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गई है।मृतक महिला की साड़ी साफ्टीन में फंसी हुई थी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us