
फतेहपुर:ट्रक और डंफर की जोरदार भिंड़त..कटर से काटकर निकाले जा रहे फंसे हुए लोग.!
On
बुधवार देर शाम ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक और डंफर की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई..डंफर में फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फतेहपुर:बुधवार देर शाम ट्रक और डंफर की आमने सामने भिंड़त हो गई।मौक़े पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में राहत बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के ललौली क़स्बे में स्थित बाजार में फतेहपुर की तरफ़ से आ रहा एक तेज रफ़्तार ट्रक बाँदा की तरफ़ से आ रहे एक डंफर से भिड़ गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंफर का अगला हिस्सा एकदम चिपट गया।बताया जा रहा है कि ट्रक का ड्राइवर और खलासी टक्कर मारने के बाद मौक़े से फ़रार हो गए।
डंफर का चालक बुरी तरह से डंफर में फंसा हुआ था।जिसको ग्रामीणों की मदद से कटर मंगाकर डंफर का छतिग्रस्त हिस्सा काटा गया।इसके बाद ही ड्राइवर को निकाला जा सका है।ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Tags:
Related Posts
Latest News
26 Oct 2026 11:55:32
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
