Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चोरों का आतंक-सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के तोड़े ताले..परिसर में की शौचक्रिया।

फोटो-युगान्तर प्रवाह

बीती रात थरियांव थाना क्षेत्र के एक गाँव में चोरो नें दो सरकारी विद्यालयों का अपना निशाना बना..हजारों का सामान पार कर दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।स्कूलों से चोरी होना अब आम बात हो गई है।इन चोरियों का खुलासा करने में अभी तक पुलिस भी नाकाम ही साबित हुई है।

ताज़ा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गाँव का है।मिली जानकारी के अनुसार टीसी में एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीती रात चोरों ने अपना हाँथ साफ़ कर दिया।शुक्रवार की सुबह जब अध्यापक विद्यालय पहुंचे तो स्कूल का नज़ारा देख स्तब्ध हो गए।प्राथमिक विद्यालय के सभी कमरों के ताले टूटे हुए पड़े थे और रसोईघर से दो गैस के सिलेंडर ग़ायब मिले।घटना की सूचना विद्यालय स्टाफ ने पुलिस को दे दी है।

यह भी पढ़े: फतेहपुर विकास से अछूते ग्रामीणों का साध्वी के खिलाफ फूटा गुस्सा कहा-कुछ नहीं दे सकते तो मौत दे दो.!

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर महेश पाठक ने बताया कि आज सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए पड़े हैं उन्होंने बताया की एक ही कैम्पस में दोनों विद्यालय होने के चलते खाना उच्च प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर मे बनता है चोर प्राथमिक विद्यालय की तरफ़ से कमरों के ताला तोड़ने के बावजूद कुछ चोरी नहीं कर पाए हैं बस जूनियर की तरफ़ से रसोईघर मे रखे हुए दो सिलेंडरों को चुरा ले गए हैं।

बीते साल हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा...

आपको बता दे टीसी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी होने का ये कोई पहला वाकया नहीं है इसके पहले भी दोनों विद्यालयों में बीते बरस चोरी हो चुकी है और पिछले बरस की चोरी में तो चोरों ने बड़ी मात्रा में स्कूल में रखा हुआ सामान पार किया था।जिसका खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पाई है।

एक ही पैटर्न में हो रही चोरियां...

टीसी के विद्यालयों में हर साल हो रही चोरियों में चोरों द्वारा एक ही तरह का पैटर्न अपनाया जा रहा है।सबसे ख़ास बात यह है कि चोर विद्यालय में चोरियों को अंजाम देने के बाद विद्यालय परिसर में शौच क्रिया कर परिसर को गंदा भी करते हैं। ये चोरी भले ही पुलिस के नज़र में छोटी हों पर जिस बेखौफी के साथ चोर इन घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं।वो पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

12 Apr 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
फतेहपुर शहर के आवास विकास में शनिवार को फायर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. फायर ब्रिगेड टीम ने गैस...
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Follow Us