Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:चलती ट्रेन की अचानक खुल गई कपलिंग..टला बड़ा हादसा..जाने कहां जा रही थी ट्रेन.!

फ़तेहपुर:चलती ट्रेन की अचानक खुल गई कपलिंग..टला बड़ा हादसा..जाने कहां जा रही थी ट्रेन.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया।आनन्द विहार एक्सप्रेस का इंजन अचानक से डिब्बों से अलग हो गया..गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:सोमवार शाम ज़िले में बड़ा हादसा होते होते बच गया।यहां फतेहपुर रेलवे स्टेशन के क़रीब एक एक्सप्रेस गाड़ी का इंजन चलती ट्रेन में डिब्बों से अलग होकर क़रीब दो किलोमीटर आगे तक चला गया। (Fatehpur News)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा..!

जानकारी के अनुसार दिल्ली से चलकर कामख्या जाने वाली नार्थईस्ट एक्सप्रेस(Northeast Express)आज शाम जब फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो तब तक सब ठीक था यहाँ से जैसे ही वो क़रीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी तो ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया।

इंजन अलग होने से यात्रियों में हडकम्प मच गया।हालांकि इसमें कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पेड़ पर किसान का शव लटकता देख इलाके में मचा हड़कंप..!

फतेहपुर के उप स्टेशन मास्टर चन्द्र किसोर ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि नार्थईस्ट एक्सप्रेस फतेहपुर स्टेशन से छूटने के बाद जैसे ही आगे बढ़ी तो क़रीब एक किलोमीटर जाने के बाद ड्राइवर द्वारा यह सूचना दी गई कि कपलिंग टूट जाने की वजह से ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया है।उन्होंने बताया कि कपलिंग ठीक करने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पीसीएस का एक्ज़ाम देकर घर लौट रहा युवक बीच रास्ते बेहोश पड़ा मिला..!

हालांकि अब तक कपलिंग ठीक नहीं हो सकी है।बताया जा रहा है कि अब कानपुर से विभाग के कर्मचारी कपलिंग को ठीक करने के लिए आ रहे हैं।उम्मीद की जा रही है कि रात्रि 12 बजे तक गाड़ी चलने के लिए तैयार हो सकती है

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us