Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दो समुदायों में विवाद..ग्राम प्रधान के घर पर हुआ पथराव..दोनों ओर से भारी भीड़ हुई इकट्ठा..गाँव में पुलिस बल तैनात!

फतेहपुर:दो समुदायों में विवाद..ग्राम प्रधान के घर पर हुआ पथराव..दोनों ओर से भारी भीड़ हुई इकट्ठा..गाँव में पुलिस बल तैनात!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार रात दो समुदायो के बीच उपजे विवाद में देखते ही देखते विवाद बड़ा रूप लेने गया..मौक़े पर पुलिस बल तैनात है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गाँव मछरिया गाँव में गुरुवार रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया।दूसरे समुदाय के लोगों के ऊपर ग्राम प्रधान अखिलेश यादव उर्फ़ छोटे प्रधान के घर में पथराव करने का आरोप लगा है।बताया जा रहा है कि इस पत्थरबाजी में ग्राम प्रधान अखिलेश यादव के पिता प्रमोद को चोंटे भी आई हैं।इसके अलावा दूसरे समुदाय के लोगों ने ग्राम प्रधान अखिलेश के पड़ोस में रहने वाले प्रमोद यादव के घर मे भी पथराव किया है।

क्यों हुआ विवाद..

जानकारी के अनुसार हाल ही में कुछ रोज पहले एक समुदाय की लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के साथ भाग गई थी।जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच काफ़ी तनाव व्याप्त हो गया था लेक़िन कुछ रोज पहले ही लड़का और लड़की परिजनों के हाँथ लग गए जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया शाह का मठ.! रशूखदार संतों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन.!

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

इसके बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों के हाथों सुपर्द कर लड़के के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।
इसके बाद आज गुरुवार रात इसी बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घरों में भारी संख्या में इकठ्ठा हो पथराव कर दिया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:कोटा चयन में अराजकतत्वों ने किया बवाल,चले ईंट पत्थर.. पुलिस कर्मियों सहित दर्जन भर लोग घायल..मौक़े पर भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद!

जिसके चलते ग्राम प्रधान अखिलेश यादव को मौके से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
ग्रामीणों की सूचना पर मौक़े पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या कहा पुलिस ने..

घटना की जानकारी देते हुए गाजीपुर थाना अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि दो समुदायों के बीच लड़की भगाने को लेकर कहासुनी हुई है जिसके बाद मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।फ़िलहाल गाँव मे स्थित सामान्य है।

Tags:

Latest News

India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अहम खबर सामने आयी है, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फ़रवरी से...
Fatehpur News: दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर मार डालूंगा ! जिला अस्पताल के सामने फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला
आज का राशिफल 03 फरवरी 2026: सोंच समझ कर करें काम, जानिए 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
जालसाजों का शिकार हुए जेल अधीक्षक: नीट में बेटी का दाखिला कराने के नाम पर 23 लाख की ठगी, ऐसे मिला था नंबर
Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
Fatehpur News: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, RTE के तहत 16 फरवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया
आज का राशिफल 01 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को संभल कर रहना होगा, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us