Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रधान पति समेत चार के विरुद्ध दर्ज हुआ रेप सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा..पुलिस जांच में जुटी..!

फतेहपुर:प्रधान पति समेत चार के विरुद्ध दर्ज हुआ रेप सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा..पुलिस जांच में जुटी..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

ज़िले के गाजीपुर थाने में सोमवार को एक गाँव के प्रधान पति समेत चार लोंगो के विरुद्ध रेप सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:सोमवार को ज़िले के गाजीपुर थाने में चार लोगों के विरुद्ध कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।जिन चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें खेसहन गाँव का प्रधानपति व तीन अन्य उसी गाँव के रहने वाले शामिल हैं। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में माँ बेटी के लिए 'सिंघम' बने इस थाने के थानाध्यक्ष...कुछ देर में जा सकती थी दो जानें..!

आपको बता दे कि गाजीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित महिला ने पुलिस में शिकायत में की थी।खेसहन गाँव के प्रधानपति मुन्ना दुबे व उसके तीन साथियों ने मिलकर मारपीट के साथ साथ उसका शारीरिक शोषण किया है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:सेना भर्ती में प्रथम आने वाला कौन है वो युवक जिसे पुलिस ले गई..जाने क्या है हक़ीक़त.!

सोमवार को चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 323, 504, व एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ज़ाफ़रगंज सीओ द्वारा मामले की जांच की जा रही है।गुण-दोष के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गाजीपुर थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि चारों अभियुक्तों मुन्ना दुबे, दिनेश, ढुनगू व पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।जल्द ही चारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us