Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पेशी से फ़रार हुए कैदी को पुलिस ने दबोचा,एसपी ने घोषित किया था 25000 का ईनाम..!

फतेहपुर:पेशी से फ़रार हुए कैदी को पुलिस ने दबोचा,एसपी ने घोषित किया था 25000 का ईनाम..!
पुलिस की गिरफ्त में फरार कैदी जयकरन

बाइस दिसम्बर को पेशी के लिए लाया गया कैदी जयकरण आचनक पुलिस को चमका देकर फ़रार हो गया था जिसको थरियांव थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह द्वारा सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: वो आता है अदालत पेशी के लिए,हथकड़ी हाथों में पड़ी होती है,चारों तरफ़ से पुलिस की घेराबंदी होती है लेक़िन अचानक वह ग़ायब हो जाता है।
जी हां हम बात कर रहें हैं फतेहपुर जिला जेल में बंद कैदी जयकरण की जो बीते 22 दिसम्बर को जिला सत्र न्यायालय में पेशी के लिए आया था औऱ पेशी के पहले ही पुलिस को चमका देते हुए फ़रार हो गया था।
फ़रार होने की सूचना जैसे ही पूरे ज़िले में फैली तो पुलिस की जमकर किरकिरी हुई।
आनन आफ़न में पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने फ़रार हुए कैदी के ऊपर 25000 का ईनाम घोषित कर दिया औऱ पूरे जिले में पुलिस द्वारा फ़रार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलर्ट जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि थरियांव थाना प्रभारी श्रवणसिंह और उनकी टीम ने फरार आरोपी जयकरण को सोमवार देर शाम थरियांव थाना क्षेत्र के चकीवा चौराहे रोड से एक शराब के ठेके से गिरफ्तार कर लिया। युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए एसपी राहुलराज ने कहा कि यह एक कांस्टेबल की लापरवाही के चलते हुआ था।जिसको तत्काल निलंबित कर दिया गया है साथ ही उसके और जयकरन के ऊपर कई धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us