Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में गौमांस तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही..सात कुन्तल माँस सहित दस गिरफ्तार..!

UP:फतेहपुर में गौमांस तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही..सात कुन्तल माँस सहित दस गिरफ्तार..!
फतेहपुर जहानाबाद थाने में पुलिस कस्टडी में तस्कर।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में इन दिनों प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही तेज़ कर दी है..शनिवार को अलग अलग दो थानों से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

फतेहपुर:ज़िले में भारी पैमाने पर हो रही गौकशी और फ़िर उसी मांस की तस्करी करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है।एसपी प्रशान्त वर्मा के सख़्त निर्देशों के चलते थानों में तैनात निरीक्षक और उपनिरीक्षक भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। (fatehpur me gaukashi)

ये भी पढ़े-UP:हादसों का हब बना नउवाबाग़..फ़िर हुई दो की मौत..!

शनिवार को दो अलग थाना क्षेत्रों से कुल दस लोगों की गिरफ्तारियां हुई जिनके पास से पुलिस ने क़रीब 7 कुंतल गौमांस सहित चाकू, कुल्हाड़ी व तराजू बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जहानाबाद थाने में नियुक्त कस्बा प्रभारी विवेक कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद क़स्बे के नजदीक छंगा बाबा के जंगलों में छापेमारी कर गौकशी करते हुए मुस्तकीम शाह, इरसाद, अब्दुल वसीम, शरीफ़ शाह , राजा और शहाबुद्दीन को धर लिया।पुलिस ने इनके पास से क़रीब 6 कुंतल गौमाँस, 6 चाक़ू, तीन कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका,तराजू व मोटसाइकिल को बरामद किया है।(fatehpur news)

इसी तरह शनिवार सुबह ही खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह द्वारा मय पुलिस फ़ोर्स के छापेमारी कर अफसान,माजिद, मोहम्मद क़ादिर औऱ वाज़िद के पास से क़रीब एक कुंतल 5 किलो गौमांस बरामद किया गया।

गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us