Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सुहागरात वाली रात पत्नी को छोड़,प्रेमिका से मिलने पहुंचा पति..लेक़िन आगे जो हुआ वह भयावह था!

फतेहपुर:सुहागरात वाली रात पत्नी को छोड़,प्रेमिका से मिलने पहुंचा पति..लेक़िन आगे जो हुआ वह भयावह था!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को कुएं से घायल अवस्था मे एक युवती के मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर: कोई पति अपनी पत्नी को सुहागरात वाली  रात ही छोड़कर किसी और से नहीं अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच जाए तो उसे आप क्या कहिएगा मोहब्बत या जिस्मानी मोहब्बत.?

ये भी पढ़े-फतेहपुर:प्रेमी की हो गई शादी तो प्रेमिका को किया रास्ते से हटाने का फ़ैसला..चाकू से गोदकर कुएं में फेंका.!लेक़िन दो दिन बाद जो हुआ सब हैरान हो गए.!

दरअसल ऐसा ही एक मामला रविवार को ज़िले में सामने आया है जिसने भी इस मामले को सुना है हैरान है कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है।मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ रविवार के दिन पुलिस ने एक सूखे पड़े कुएं से घायल अवस्था मे एक युवती को निकाला है।युवती के अनुसार उसके प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले तो उसे चाकुओं स हमला किया और फिर मरने के लिए इस कुएं में डालकर फ़रार हो गया।

क्या है पूरा मामला...

मिली जानकारी के अनुसार बाँदा जिले की रहने वाली एक युवती का विवाह जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव मे हुआ था लेक़िन युवती का अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही पडोसी गाँव मे रहने वाले युवक लवकुश से प्रेम प्रसंग हो गया दोनों छुप छुपकर एक दूसरे से मिलते रहे।युवती लगातार अपने प्रेमी लवकुश से शादी करने का दबाव बनाती रही लेकिन हर बार प्रेमी शादी से इंकार करता रहा।इधर प्रेमी की भी हाल ही में एक जुलाई को शादी हो गई।इस बीच लवकुश ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को एक बार मिलने के लिए बीते गुरुवार को एक सुनसान जगह पर फिर बुलाया पहले तो उसकी प्रेमिका ने मना किया कि लेक़िन लवकुश के ये कहने पर कि मैं अपनी पत्नी के साथ सुहागरात मनाने से पहले एक बार तुमसे मिलना चाहता हूं।

ख़ैर अपने प्रेमी के बार बार कहने पर वह उससे मिलने के लिए तैयार भी हो गई और एक सुनसान जगह पर गुरुवार रात पहुंच गई जहां उसका प्रेमी लवकुश पहले से उसका इंतजार कर रहा था लेक़िन इस दौरान लवकुश अकेला नही था उसके साथ उसका दोस्त चंदन भी मौजूद था।
युवती के अनुसार उसके प्रेमी लवकुश ने अपने दोस्त चंदन के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जिसका युवती ने विरोध किया जिसके चलते लवकुश और उसके दोस्त ने युवती के ऊपर चाकुओं से प्रहार कर घायल कर दिया और जान लेने के इरादे से जंगल में मौजूद एक गहरे कुएं में धकेल दिया।

ये भी पढ़े-'लाइनमैन की पत्नी जेई संग फ़रार'..क्या है इस ख़बर का दूसरा पहलू जाने.!

युवती तीन दिनों तक कुएं के अंदर जिंदगी औऱ मौत से जूझती रही।रविवार सुबह जंगल की तरफ़ से निकल रहे कुछ चरवाहो ने कुएं से किसी के चीखने की आवाजें सुनी तो देखा एक युवती कुएं में पड़ी हुई है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद युवती को कुएं से बाहर निकाला जा सका।युवती की हालत देख पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

पीड़ित युवती का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस कप्तान रमेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।साथ ही इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us