Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर के दो प्रमुख होटलों में हो रहा था गंदा काम..कई गिरफ्तार.होटल सीज.!

UP:फतेहपुर के दो प्रमुख होटलों में हो रहा था गंदा काम..कई गिरफ्तार.होटल सीज.!
फतेहपुर:होटल सागर और बॉम्बे लाज में छापा।

यूपी के फतेहपुर में शहर के जीटी रोड किनारे स्थित बॉम्बे लॉज और नगर पालिका के सामने स्थित सागर होटल में गुरुवार शाम एसडीएम की अगुवाई में छापेमारी हुई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर:गुरुवार शाम एसडीएम सदर प्रमोद झा के नेतृत्व में प्रशासन की दो टीमों ने पुलिस के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत शहर के दो प्रमुख होटलों बॉम्बे लाज और सागर होटल में छापा डाल दिया।प्रशासन की कार्यवाही से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।होटल संचालकों के पसीने छूट गए।पुलिस सीधे कमरों की तलाशी में जुट गई।

दोनों होटलों से कुछ युवतियों औऱ कुछ पुरूष गिरफ्तार किए गए हैं।बताया जा रहा है कि कमरों का नज़ारा आपत्तिजनक था।दोनों होटलों में गलत काम होने की शिकायत प्रशासन को मिली थी जिसके बाद गुरुवार शाम यह कार्यवाही हुई है।fatehpur hotel sagar and bombay lodge seized

ये भी पढ़ें-यूपी पंचायत चुनाव:आयोग ने शुरू की तैयारी..कब होंगे चुनाव जानें.!

उपजिला अधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि दोनों होटलों में अनैतिक कामों के होने की सूचना मिली थी।सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो अधिकांश सूचनाएं सही पाई गईं।उन्होंने बताया कि होटल में रुकने वाले अधिकांश लोगों का नाम पता और आईडी होटल रजिस्टर में दर्ज नहीं थी।रजिस्टर में दर्ज ग्राहकों के मोबाइल नम्बर भी फ़र्जी पाए गए हैं।कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।दोनों होटलों को सीज कर दिया गया है।पूछताछ जारी है।तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।एसडीएम ने कहा कि होटलों में विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें-UP:क्या यूपी में भी अब स्कूल खुलने वालें हैं..जानें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने क्या कहा.!

आपको बता दें कि फतेहपुर शहर लम्बे समय से सेक्स रैकेट के लिए कुख्यात रहा है।यहां पिछले बरस शहर के सबसे पाश इलाक़े में एक घर से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट को पुलिस ने पकड़ा था।इसमें शामिल कई युवतियां और युवक गिरफ्तार किए गए थे। fatehpur news

हालांकि गुरुवार को हुई होटलों के विरुद्ध कार्यवाही के मामले में फिलहाल प्रशासन सेक्स रैकेट की बात को तो साफ़ साफ़ नहीं बता रहा है।लेक़िन जिस तरह से होटल में मौजूद कुछ युवतियों और युवकों को पुलिस पकड़ कर ले गई है उससे यह स्पष्ट है कि दोनों होटलों में सेक्स रैकेट जैसा धंधा ही हो रहा था।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us