Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में पानी पीने के लिए रुकी बाइक सवार ननद भाभी के लिए काल बना डम्फर..पति घायल..!

UP:फतेहपुर में पानी पीने के लिए रुकी बाइक सवार ननद भाभी के लिए काल बना डम्फर..पति घायल..!
फतेहपुर:घटना स्थल पर मौजूद भारी पुलिस बल।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद गुस्साए लोंगो ने सड़क जाम कर दी..मामला ज़िले के ललौली थाना क्षेत्र का है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार की दोपहर ज़िले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।और एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद भौजाई थीं।घटना ललौली थाना क्षेत्र के बाँदा टांडा मार्ग की है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में चार नए पॉज़िटिव..!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैंबसी गाँव निवासी मोहित कुमार(25) पुत्र जगदेव अपनी पत्नी आरती देवी(22) और बहन प्रीती(21) को बाइक से लेकर फतेहपुर शहर इलाज़ कराने के लिए आए हुए थे।वापस लौटते समय मुत्तौर के पास सड़क किनारे एक हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुक गए इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते आरती और प्रीती की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि मोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़े-कोरोना ने तोड़ दी मशहूर संगीतकार जोड़ी.नहीं रहे वाज़िद..!

आरोपी डम्फर चालक घटना के बाद मौक़े से फरार हो गया।गुस्साए लोंगो ने बाँदा टांडा मार्ग जाम कर दिया।मौक़े पर भारी पुलिस फोर्स पहुँचा।घण्टों सड़क कई किलोमीटर तक जाम रही।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी डम्फर चालक को डंफर सहित पकड़ लिया गया है।अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us