
फतेहपुर:राधानगर समेत आधा दर्जन चौकियों में बदल गए प्रभारी..!
On
मंगलवार सुबह एसपी प्रशान्त वर्मा ने ज़िले की 6 पुलिस चौकी के प्रभारियों के तबादले कर दिए..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फतेहपुर:इस समय ज़िले में चौकी प्रभारियों को ताश की पत्तो की तरह फेटा जा रहा है।एक नियमित अंतराल में एसपी प्रशान्त वर्मा द्वारा चौकी इंचार्जों का लगातार स्थान्तरण किया जा रहा है।मंगलवार को भी छः चौकी में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए।
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी चौकी दतौली थाना ललौली से प्रभारी चौकी राधानगर थाना कोतवाली, संगम लाल प्रजापति को राधानगर से प्रभारी चौकी छिवलहा, सत्य प्रकाश सिंह को प्रभारी चौकी देवमई से प्रभारी चौकी दतौली, संदीप कुमार तिवारी को प्रभारी चौकी शाह से प्रभारी चौकी मुराइनटोला थाना कोतवाली, रजनीश कुमार तिवारी को प्रभारी चौकी मुराइनटोला से प्रभारी चौकी देवमई औऱ शशिकांत सरोज को थाना धाता से प्रभारी चौकी विजयीपुर थाना किशनपुर के लिए स्थान्तरित किया गया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
