UP:फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात..घर से ग़ायब हुई किशोरी का शव कुएं में बरामद..प्रेमी गिरफ्तार..!
बीते सात अप्रैल की रात अपने घर से एक किशोरी ग़ायब हो गई थी..पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी..लेकिन उसका शव एक कुएं में बरामद हुआ है..पढ़े इस सनसनीखेज वारदात की पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:प्यार जब केवल जिस्मानी होता है तो अक्सर ऐसी प्रेम कहानियों का अंत दर्दनाक ही होता है।ऐसी ही एक खौफनाक वारदात ज़िले के अशोथर थाना क्षेत्र अंर्तगत हुई है।पुलिस ने क़ातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला..

आरोपी दिनेश सिंह ने बताया कि उसका और किशोरी का बीते एक साल से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।इस बीच बीते सात अप्रैल की रात किशोरी अपने घर से भागकर मेरे ट्यूवेल पर आ गई और भगा ले जाने की जिद करने लगी।अलग अलग बिरादरी का होने के चलते मैने उससे शादी करने से असमर्थता जताई तो किशोरी वहीं पर झगड़ा करने लगी।जिसके चलते मैंने अपने एक साथी प्रेमनारायण की मदद से किशोरी का दुपट्टे से गला घोट मौत के घाट उतार दिया और शव को भूसे की झाल में भरकर कुएं में फेंक दिया।fatehpur news
एसओ हेमराज ने बताया कि प्रेमी दिनेश सिंह भदौरिया और उसके साथी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।साथी की तलाश जारी है।
