Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:स्कूल जा रहे बाइक सवार शिक्षक को तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कुचला मौक़े पर मौत.!

फतेहपुर:स्कूल जा रहे बाइक सवार शिक्षक को तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कुचला मौक़े पर मौत.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

रफ़्तार के कहर ने शनिवार को एक शिक्षक की जान ले ली..दुर्घटना स्थल पर घण्टों जाम लगा रहा.मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शनिवार की सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से बाइक पर निकले शिक्षक की यह सुबह अंतिम साबित हुई।रफ़्तार के कहर ने उनकी जिंदगी निगल ली।Fatehpur news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:अंधेरगर्दी!ज्वालागंज चौराहे पर लगे फ़व्वारे से लाइटें खोल ले गए चोर.!

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव निवासी जगदीश सिंह(45) पुत्र पृथ्वीपाल शनिवार सुबह अपने साले के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा प्राथमिक विद्यालय के लिए रोज़ की तरह निकले थे।जब इनकी बाइक बेरागढ़ीवा के देवरी मोड़ के पास पहुँची तो पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।जिसके चलते शिक्षक जगदीश सिंह कंटेनर की चपेट में आ गए और मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई।Fatehpur road accident news

ये भी पढें-UP:पुलिस कांस्टेबल की युवती ने सरेराह चप्पलों से की पिटाई..वीडियो हुआ वायरल.!

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।घटना के बाद जाम लग गया था जिसे पुलिस ने खुलवाया है।अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us