Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:मूर्ति विसर्जन करने गई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई घायल..एक की हालत गंभीर.!

फ़तेहपुर:मूर्ति विसर्जन करने गई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई घायल..एक की हालत गंभीर.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

नवरात्रि के बाद हो रहे मूर्ति के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं हैं..जबकि एक युवक हातल बेहद नाज़ुक बताई जा रही है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर:नवरात्रि के बाद हो रहे मूर्ति विसर्जन में बुधवार को जनपद के कई थानांतर्गत बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हो गए हैं जिनको जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है। ऐसा ही एक मामला  कल्याणपुर थाने का है

यह भी पढ़ें:फ़तेहपुर:दुर्गा विसर्जन करने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत..परिजनों में मजा कोहराम.!

बताया जा रहा है कि लोहनखेड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर में सवार लगभग एक दर्जन श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए थे आसपास के ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची कल्यानपुर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज भेजा जहां से डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल सुनील कुमार(32) को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। अति गंभीर रूप घायल होने की वजह से सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलेट के लिए भेज दिया है।

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए ईएमओ डॉ देवराज यादव ने बताया कि सुनील को सर में काफ़ी चोट आई हुई थी जिसके कारण उसकी हालत काफी बिगड़ रही थी प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर हैलट भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:फ़तेहपुर:सड़क हादसे में एक युवक की मौत..चालक गम्भीर रूप से घायल..जिला अस्पताल में भर्ती.!

आपको बतादें कि पिलखिनी गांव के श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने मलवां थाना क्षेत्र के देवमई गांव गए थे। जहां विसर्जन कर पिलखिनी गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जहां एक दर्जन लगभग ग्रामीण श्रद्धालु चोटिल हो गए थे। दुर्घटना में चालक कन्हई पुत्र भोला ,पंकज पुत्र सूबेदार  निवासी पिलखिनी ,सुनील पुत्र होरीलाल निवासी पिलखिनी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही संदीप पुत्र शिवकरण का हाथ फैक्चर बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष जे पी उपाध्याय ने मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us