Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:शमसाबाद क्षेत्र में जमकर हो रही हरे पेड़ो की कटान, वन विभाग औऱ पुलिस की भूमिका संदिग्ध!

Farrukhabad news:शमसाबाद क्षेत्र में जमकर हो रही हरे पेड़ो की कटान, वन विभाग औऱ पुलिस की भूमिका संदिग्ध!
Farrukhabad news: हरे पेड़ो की कटान।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

इन दिनों शमसाबाद(farrukhabad news)थाना क्षेत्र के अन्तर्गत प्रतिबंधित हरे पेड़ो की कटान ज़ोरों पर है, इसको लेकर स्थानीय थाना पुलिस औऱ वन विभाग की भूमिका पर गम्भीर प्रश्न उठ रहें हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:एक तरफ़ सरकार पर्यावरण संरक्षण के नाम पर हर साल करोड़ो रुपये इस मद में खर्च कर रही है।वहीं दूसरी ओर लकड़ी ठेकेदारों द्वारा हरे पेड़ो को काटकर उजाड़ने का काम किया जा रहा है। farrukhabad news

क़ानूनी रूप से जिन पेड़ो की कटान करना प्रतिबंधित है उन्ही पेड़ो पर दिन के उजाले में खुलेआम आरे चटक रहें हैं जो बिना थाना पुलिस औऱ वनविभाग की मिलीभगत से सम्भव नहीं है।

मामला ज़िले के शमसाबाद थाना क्षेत्र के छिछोनापुर पट्टी गाँव का है।यहाँ रविवार को एक बाग में आम के कई हरे पेड़ो को लकड़ी माफिया द्वारा कटवा डाला गया औऱ लकड़ियों को ट्राली में लाद बाज़ार ले जाया गया।

वन विभाग औऱ स्थानीय थाना पुलिस की नाक के नीचे जिस तरह से लकड़ी माफिया बुलन्द हौसलों से कटान कराते रहे उससे तो यही लग रहा है कि इस अवैध काम में पुलिस औऱ वन विभाग की पूरी मिलीभगत है।

बता दें कि शमसाबाद थाना क्षेत्र इन दिनों अवैध कामों के करने का मुफ़ीद अड्डा बना हुआ है।क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से जमकर हरे पेड़ो की कटान हो रही है।लेकिन पुलिस आंख बन्दकर इस अवैध काम को मौन सहमति दिए हुए है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us